नगर में अवैध ई-रिक्शा एवं बस स्टैंड बन रहे परेशानी का सबब

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह अप्रैल की बैठक जूम एप के माध्यम से संपन्न हुई। इस बैठक में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड़ के बारे में जानकारी लेने के साथ ही भविष्य में तमाम ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं ट्रैफिक पुलिस के साथ में विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड़ को कम करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में जनपद में सड़कों पर दौड़ रहे ओवर लोडिड वाहनों, गन्ने से भरे ट्रकों, अनफिट वाहनों पर कार्यवाही किये जाने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सोमवार को संपन्न हुई बैठक में जनपद के हाइवे एवं संपर्क मार्गों पर ब्लैक स्पॉट्स पर कराए गए सभी सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन करने के साथ उनके सुधारीकरण का कार्य कराने को एनएचएआई के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई जूम एप बैठक में जनपद में संचालित अवैध ई-रिक्शाओं का संचालन ही नहीं अपितु शहर में अवैध रूप सं संचालित हो रहे बस स्टैंड एवं टैक्सी स्टैंड भी परेशानी का बड़ा कारण बने हुए हैं, जिनके चिन्हांकन किये जाने के लिए अधिकारियों ने नगरीय क्षेत्र में पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस दौरान एआरटीओ को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस एवं लाईसेंस को चेक किये जाने के साथ अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने के लिए जरुरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियन्ता प्रांतीय खंड, लोनिवि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal