मुजफ्फरनगर। चौ. चरण सिंह स्टेडियम में शुरू एमपीएल टी-20 के दूसरे मैच में एमजी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खेल मैदान में इस दौरान वसुंधरा सुपर किंग्स की शुरूआत निराशाजनक हुई। उन्होंने अपने कप्तान का विकेट जल्दी गंवा दिया। 54 रनों पर अपने 4 विकेट खो देने पर भी वसुंधरा सुपर किंग्स ने मैच को नहीं छोड़ा। ओपनिंग से एक छोर पर खड़े शांतनु ने शानदार 90 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 163 रनों तक पहुंचाया। आखिर में कृष्ण पाल ने शानदार 27 रनों की पारी खेली। हालांकि खेल मैदान में किस्मत आजमाने उतरी एमजी टीम की शुरूआत भी बेहद धीमी रही। इस बीच एमजी की ओर से नमन में 36 रनों का योगदान दिया, लेकिन एमजी की पूरी टीम मात्र 110 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। इस दौरान शांतनु ने चार ओवर में 15 रन देखकर तीन विकेट लिए।
मैन आॅफ द मैच 90 रन और 3 विकेट लेने वाले वाले शांतनु को दिया गया। वहीं फाइटर आॅफ मैच अमर सिंह, बेस्ट फील्डर मौ. अरीब को दिया गया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम कंसल ने शांतनु के शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार दिया। मैच में निर्णायक की भूमिका मौ. शाहिद, आदिल जैदी ने निभाई। थर्ड अंपायर के रूप में रवि कौशिक और फोर्थ अंपायर शादाब रहे।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में






