मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का दो दिन मुजफ्फरनगर में प्रवास रहेगा। 10 अप्रैल को वह शहर के एक होटल में होने वाली उद्यमियों की कार्यशाला में मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि 11 अप्रैल को शुकतीर्थ हनुमत धाम में पहुंचेंगे। उनके आगमन की सूचना से स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों में सक्रियता बढ़ गई है।
10 अप्रैल को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिशन के तत्वावधान में होटल प्लासा में उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में एमएसएमई की सहभागिता विषय पर कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम शाम को शुरू होगा, जिसमें शामिल होने के लिए सतीश महाना मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इसके बाद रात में वह शहर में रहेंगे। अगले दिन 11 अप्रैल वह शुकतीर्थ पहुंचेंगे, जहां हनुमत धाम मंदिर में आयोजित हनुमान जयंती महोत्सव में वह शामिल होंगे। इन दोनों कार्यक्रम में सतीश महाना मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां भी तेज हो गई है।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






