रुड़की रोड पर 358 लाख की लागत से बना मुख्यमंत्री कल्याण मण्डप जनता को समर्पित

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन की ओर से शहर के रुड़की रोड स्थित नगर पालिका परिषद् की भूमि पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय द्वारा तैयार किए मुख्यमंत्री कल्याण मंडप बारात घर का बुधवार में लोकार्पण किया गया। पालिका सभासदों ने आनन फानन में बारात घर का लोकार्पण किए जाने के कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए हंगामा भी किया। यहां हंगामा कर रहे सभासद इस बात से नाराज दिखे कि इतनी बड़ी योजना के फलीभूत होने पर भी पालिका बोर्ड सदस्यों के नाम का उद्घाटन शिलापट पर नहीं लगाया गया था। उन्होंने ईओ पालिका पर अनदेखी किए जाने के आरोप लगाते हुए इसे बोर्ड का अपमान बताया और लोकार्पण समारोह में शामिल न होकर अपना विरोध दर्ज कराया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह समारोह के लिए हर जिले में एक कल्याण मण्डप का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नगरपालिका परिषद् की रुड़की रोड पर भूमि पर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश जल निगम सहारनपुर यूनिट द्वारा दो मंजिला कल्याण मंडप भवन बनाया गया। बुधवार को संपन्न हुए लोकार्पण कार्यक्रम में योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका की भूमि पर 358 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए गए मुख्यमंत्री कल्याण मण्डप बारात घर को बुधवार को जनता को समर्पित कर दिया। इससे पूर्व यहां पर पहुंचे पालिका सभासदों मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, कुसुम लता पाल, मौ. खालिद, अन्नू कुरैशी, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अन्नु कुरैशी, अमित पाल, प्रशांत कुमार, शहजाद चीकू, विजय कुमार, मौ. सलीम, सभासद पति ललित कुमार व सलेकचंद आदि ने इस बड़े प्रोजेक्ट का आनन फानन में लोकार्पण किए जाने की शुरू प्रक्रिया और बोर्ड सदस्यों के नाम का शिलापट न लगाए जाने का विरोध करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और हंगामा भी किया। इस दौरान यहां पहुंचने पर अतिथियों का सभासदों ने घेराव करते हुए कड़ी नाराजगी जताई और इसे पालिका बोर्ड के सभासदों का अपमान बताते हुए आक्रोश जताया। सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा बोर्ड सदस्यों के सम्मान की लगातार अनदेखी की जा रही है। किसी योजना के पूर्ण होने पर शिलापट ही नहीं लगाया जाता। सभासद राजीव शर्मा ने कहा कि नगरपालिका कन्या विद्यालय के निर्माण व विकास कार्यों के बाद भी ऐसा ही किया गया था। बाद में पालिका चेयरपर्सन, ईओ और नाराज सभासदों के साथ कल्याण मण्डप में ही बंद कमरे में करीब दस मिनट तक वातार्लाप किया, जिसके बाद तय हुआ कि उक्त कल्याण मण्डप में पालिका बोर्ड के सभी 55 सदस्यों के नाम का उद्घाटन शिलापट लगाया जायेगा।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि बुधवार को रुड़की रोड पर लोकार्पण समारोह कार्यक्रम की आयोजक कार्यदायी संस्था थी, पालिका ने अभी कल्याण मण्डप हैंडओवर नहीं लिया है। हमें भी जल निगम से ही आमंत्रण मिला था। पालिका आयोजक होती तो बोर्ड के शिलापट का प्रबंध किया जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal