मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए जिले में आवेदन आमंत्रित

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक पात्र 7 अप्रैल से 7 मई तक जिला समाज कल्याण विभाग दफ्तर में अपने आवेदन आॅफलाइन जमा करा सकेंगे। इसके बाद जून में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होने के बाद इसके आधार पर चयन किए जाने के बाद एक जुलाई से कोचिंग का संचालन किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से नीट, जेईई, सिविल सेवा परीक्षा के साथ यूपीएससी और पीसीएस समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब अभ्युदय कोचिंग का लाभ पा सकेंगे। इसमें नीट, यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, एसएससी, समेत अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक ने बताया कि विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय लाईब्रेरी महावीर चौक से उक्त कोचिंग सेंटर से आॅफलाइन तथा अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से आॅनलाईन आवेदन प्राप्त कर समस्त संर्लनकों समेत उक्तानुसार उल्लिखित जनपद के सेंटरों पर जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्युदय योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए मो. नं. 9452405715 के साथ ही 7078608733 पर प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक की अवधि में संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जेईई नीट की तैयारियों के लिए कक्षा 11 व 12वीं में वर्तमान में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे। वहीं सिविल सेवा परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए स्रातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा स्रातक उत्तीर्ण छात्र अर्ह होंगे। उन्होंने बताया कि एनडीए, सीडीएम, क्लैट, बैंकिंगउत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग, टीजीटी एवं पीजीटी आदि परीक्षाओं की शैक्षिक अर्हताएं भी संबंधित प्रतिभागी परीक्षा के अनुरूप होगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उत्तर प्रदेश-2025 इस योजना के तहत सभी गरीब तबके के छात्रों को यूपी सरकार की तरफ से मुफ्त में कोचिंग दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई