जिले में 58 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित, किया गया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में गुरूवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायतों के प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान की इस कड़ी में जनपद की 487 ग्राम पंचायतों में से 58 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया।
गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद की कुल 487 ग्राम पंचायतों में से 58 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया। सभागार में डीएम उमेश मिश्रा व सीडीओ संदीप भागिया ने इन सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की कांस्य एवं सिल्वर की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देते हुए उन्हें सम्मानित किया। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी ग्राम प्रधानों को अपनी पंचायतों को टीबी मुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन हैं, कि प्रदेश के साथ-साथ भारत को टीबी मुक्त भारत बने। उन्होंने आह्वान किया कि इस उद्देश्य को हम सभी को मिल कर काम करना है, जिससे हमारे प्रदेश के साथ ही अपना जनपद टीबी मुक्त रहे। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि ग्राम पंचायत को और बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में कोई भी व्यक्ति टीबी रोग का शिकार ना हो सके, इस पर हमें सतर्क रहते हुए कार्य करने के साथ ही अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाए जाने के लिए प्रयास जारी रखने होंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया, डीपीआरओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal