अमन ओ अमान की दुआओं के बीच खुदा की बारगाह में झुके हजारों सिर

Share :

मुजफ्फरनगर। पाक माह ए रमजान की समाप्ति पर देशभर के साथ मुजफ्फरनगर जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद की मुख्य नमाज ईदगाह में अता की गई। ईद की मुख्य नमाज शामली रोड स्थित ईदगाह में अदा की गई। नमाज के लिए ईदगाह में सुबह से ही रंग बिरंगे परिधानों में सजे-धजे नमाजियों का अलसुबह से पहुंचना शुरू हो गया था। ऐसे में नमाज से पूर्व ईदगाह अकीदमंदों से ठसाठस भर गया। इस दौरान यहां नमाज अता करने के लिए बड़ों के साथ बच्चे भी ईदगाह पर बड़ी संख्या में पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूजे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
शामली रोड स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे ईद-उल-फितर की मुख्य नमाज शुरू हुई, जबकि 6 बजे से ही ईदगाह में जगह न होने की स्थिति में शहर काजी तनवीर आलम ने नमाजियों को कानून का पालन करने के प्रति आगाह करते हुए पास की अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने का आह्वान किया। ईदगाह पर शहर काजी ने खुदा से मुल्क में अमन-चैन कायम रखने के साथ इंसान में एक-दूसरे के प्रति मौहब्बत पैदा करने की दुआएं मांगी। खुदा की बारगाह में ईद की नमाज के दौरान इबादत के लिए हजारों सिर एक साथ झुके और देश में अमन और चैन की दुआ के लिए हाथ एक साथ उठे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी शिद्दत के साथ नमाज अदा की।
शामली रोड स्थित ईदगाह पर इस बार ईद की नमाज मुफ्ती खलीलुर्रहमान के बीमार होने के चलते काजियान मस्जिद के इमाम ने पढ़ाई। लोगों को खिताब करते हुए उन्होंने कहा कि देश में जब तक हिन्दू-मुस्लिम साथ रहेंगे, तभी मुल्क मजबूत होगा। मुल्क में दोहरे मापदंड लागू किए जाने से देश कमजोर ही होगा। उन्होंने कहा कि रहमतों, बरकतों और माफी का माह रमजान खत्म हो चुका है। वह महीना आपके त्याग का अध्याय तो बताता है, वहीं लोगों को अल्लाह के निकट भी लगाता है। उन्होंने कहा कि दीन की परिभाषा नफरत व द्वेष नहीं अपितु इंसानियत और प्यार होना चाहिए और इस पैगाम पर चलकर ही भारत को मजबूत कर सकते हैं। मुफ्ती जुल्फिकार ने अपने खुतबे में कहा कि वास्तव में अब हमारी जनसंख्या बढ़ रही है, जिसके बीच नमाज पढ़ने में जारी पाबंदियों के बीच सरकार को कुछ सामूहिक नमाजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि धर्म और संस्कृति के साथ सरकार के नियमों के पालन में कोई परेशानी न हो। इस दौरान शहर काजी तनवीर आलम ने कहा कि रोजेदार पाक रमजान माह में तीस रोजे रखकर पाक-साफ हो जाता है, लेकिन भविष्य में ऐसा बना रहने के लिए लोगों में अनुशासन को बनाए रखना भी बहुत जरुरी होगा। नमाज के बाद गौहर सिद्दीकी ने सपा नेता राकेश शर्मा के संरक्षण में सांसद हरेन्द्र मलिक, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, शहर कोतवाल अक्षय शर्मा आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक पलाक्षा मैनवाल समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सोमवार को सुरक्षा कारणों से ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में पुलिस बल के साथ खुफिया विभाग की टीम सक्रिय रही। वहीं दूसरी ओर ईदगाह पर नमाज के चलते ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्था बनाने में तैनात रही।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज के बाद दिल खोलकर गरीबों में जकात बांटी। ईद की नमाज के बाद में अकीदतमंदों ने कब्रिस्तानों में जाकर दिवंगत परिजनों की कब्र पर अकीदत के फूल पेश करते हुए दुआ भी मांगी। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में दिनभर ईद की बधाई व घरों में खीर सेवइयां खाने-खिलाने का दौर चलता रहा। नमाज के बाद लोग अपने घरों को पहुंचे। यहां छोटे बच्चों को ईदी के रूप में पैसे और गिफ्ट दिए गए। दूसरी ओर नगर के अन्य मौहल्लों में ईद उल फितर के मौके पर मस्जिदों में भी नमाज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal