घर से मंदिरों तक गूंजे मां के जयकारे, चैत्र नवरात्र प्रारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि एवं नव संवत्सर के आगाज के साथ रविवार को माता रानी के गुणगान के साथ नौ दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया। इस बीच मंदिरों से घरों तक हर ओर धार्मिक आस्था के बीच में नव संवत्सर के साथ चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करते हुए घर परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की। इससे पूर्व सुबह मां के भक्तों ने स्वयं एवं विद्वान पंडितों के माध्यम से विधि विधान के साथ घटस्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। वहीं जिले में रविवार को अधिकांश मंदिरों के साथ घरों में शंख-घंटे, घड़ियाल और मधुर भक्ति संगीत के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व दर्शन को भक्तों का मंदिरों में आवागमन जारी रहा। वहीं नवरात्र के पहले दिन नवरात्रि का व्रत रखते हुए महिलाओं के साथ श्रद्धालुओं ने विशेष अनुष्ठान प्रारंभ करते हुए मां दुर्गा की प्रेमभाव से आरती की। दोपहर बाद घरों एवं मंदिरों में भक्ति संगीत के बीच संकीर्तन आयोजित किए गए।
रविवार में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना व माता रानी के जयघोष के बीच चैत्र नवरात्र महोत्सव प्रारंभ हो गया। इस बीच जहां एक ओर नगर के मंदिर प्रबंधकों द्वारा मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया, वहीं अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के शुरू अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं ने अपने घरों में माता दुर्गा के भव्य दरबार लगाने के साथ ही मां दुर्गा को विधि विधान के साथ स्नान, रोली का तिलक, पुष्प माला अर्पण करते हुए दीप-धूप जलाकर मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने घरों में मां की ज्योत प्रज्जवलित करते हुए पंचमेवा का भोग लगाया। नवरात्र महोत्सव के चलते घरों से मंदिरों तक पूजा अर्चना के साथ तमाम श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रेम भाव से आरती की। उधर, नगर क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों में स्थित मां दुर्गा व अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ हर ओर जोश व उत्साह से लबालब दिखाई दी। उधर, नगर मुख्यालय के साथ गांव-देहात और कस्बों में भी नवरात्र के प्रथम दिन सुबह से ही श्रद्धालु पूजा और मां दुर्गा के दर्शन करने की खातिर ऐसे में अधिकांश मंदिरों में पहुंचे, जहां लंबी लाइनों के बीच श्रद्धालुओं ने अपनी बारी आने पर पूजा के साथ दर्शन किए।
उधर, नगर के गांधी कालोनी स्थित श्रीवैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष रूप से माता रानी के दर्शनों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई। इस बीच मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लग माता रानी की पूजा अर्चना के साथ दर्शन किए। मंदिर प्रांगण में भक्तों की बढ़ती भीड़ के बीच प्रबंधन समिति की ओर से विशेष रूप से व्यवस्था की गई। इसके साथ नई मंडी, गांधी कालोनी, साकेत, ब्रह्मपुरी, आर्यपुरी, प्रेमपुरी, कृष्णा पुरी, इंदिरा कालोनी, रामपुरी एवं नुमाईश कैंप समेत अन्य मंदिरों में भी हर ओर भक्ति की रसधारा मां दुर्गा के जयकारों से गूंजायमान रही। वहीं नदी रोड स्थित मंदिरों में रविवार को मां दुर्गा की पूजा के साथ ही नवरात्र महोत्सव का विधि विधान के साथ शुभारंभ हो गया। इस दौरान मंदिरों से घरों तक महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन के साथ मां दुर्गा का गुणगान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई