जाट महासभा ने किसानों की राजधानी सिसौली से आरक्षण की भरी हुंकार

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार को किसानों की राजधानी सिसौली में डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित ऐतिहासिक विशाल जाट महापंचायत में देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के साथ वेस्ट यूपी के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में जाट नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए आंदोलन को मजबूती देने का काम किया। सिसौली के इस ऐतिहासिक मंच से सभी जाट नेताओं और खाप चौधरियों ने एक साथ एक स्वर में केन्द्र में जाट आरक्षण की वकालत करते हुए लड़ाई लड़ने की हुंकार भरी। इसी के साथ जाट समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी वक्ताओं ने चिंता जताते हुए युवा पीढ़ी में बढ़ रही नशाखोरी, सूखा नशा, संयुक्त परिवार का विघटन, माता-पिता का अनादर, मृत्यु भोज व विवाह में खर्च किए जाने की कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया। जाट महापंचायत में खेती-किसानी के साथ व्यापार व शिक्षा ग्रहण करने का संदेश दिए जाने के साथ हर हालत में अब जाट आरक्षण लेने को हुंकार भरी।
किसानों की राजधानी सिसौली में रविवार को जाट महासभा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में आयोजित महापंचायत में जनपद के साथ वेस्ट यूपी के शामली, बागपत, सहारनपुर बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़ के साथ हरिद्वार, रुड़की, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से भी जाट समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की। जाट महापंचायत की संबोधित करते पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने जाट समाज के राजनीति के क्षेत्र में पिछड़ने पर चिंता व्यक्त करने के साथ वर्तमान परिवेश में लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने समाज हित के हर कार्य में तन-मन और धन से सहयोग का आश्वासन देते हुए हर संघर्ष में पूर्ण सहयोग के प्रति भरोसा दिलाते हुए जाट महासभा पदाधिकारियों की पहल की भी सराहना की। उन्होंने राजनीतिक रूप से पिछड़ेपन को मुखरता के साथ उठाते हुए कहा कि जाट समाज मूल रूप से किसान था, लेकिन शिक्षा, खेती और व्यापार में आगे बढ़ने के साथ ही जाट समाज राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ रहा है। पहले के मुकाबले जो वजूद राजनीति में जाट समाज ने बनाया था, उसमें कहीं न कहीं कमी आई है। उन्होंने कहा कि कभी भी कोई एक समाज कोई प्रमुख राजनीतिक परिणाम नहीं दे सकता है। राजनीतिक ताकत पाने के लिए उन्होंने समन्वय का फार्मूला सुझाते हुए कहा कि या तो किसी के साथ मिल जाओ या किसी को अपने साथ मिला लो, यहां सबका सहयोग करके ही चल सकते हैं। उन्होंने स्वर्गीय चौ. चरण सिंह के साथ भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह टिकैत का जिक्र करते हुए कहा कि वो देशव्यापी एवं प्रभावशाली नेता थे, उनका प्रभाव और उनकी आवाज की गूंज वहां तक थी, जहां हमारा समाज कभी नहीं रहा।
सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि समाज में नशा बहुत बढ़ गया है, जो चिंतन का विषय है, युवाओं को पठन-पाठन में लगना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों को लेकर अपनी बात रखते हुए नशाखोरी, दहेज प्रथा और मृत्यु भोज के खिलाफ आवाज उठाई गई। इसके लिए खाप चौधरियों को एक समन्वय के साथ समाज को मार्गदर्शन का आह्वान किया। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौ. धर्मवीर बालियान के संयोजन में आयोजित जाट महापंचायत की अध्यक्षता बालियान खाप मुखिया एवं भाकियू के राष्टÑीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व संचालन जयवीर सिंह ने किया। जाट महापंचायत में मुख्य रूप से किसान नेता चौ. युद्धवीर सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह, कुलदीप सिंह अहलावत हरियाणा, जाट महासभा के महासचिव ओमकार अहलावत, बिजेन्द्र तोमर, संजीव आर्य, बिट्टू सिखेडा, ब्रजवीर सिंह, जगराम चौधरी अलीगढ़, चौ. सौदान सिंह थाम्बा चौधरी, प्रमोद प्रधान हडोली, दीपक राठी, उत्तम राठी इटावा, मेहर सिंह, सतीश सरपंच हरियाणा समेत जनपद जाट महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई