मुजफ्फरनग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा द्वारा चलाये गए जनसंपर्क अभियान की कड़ी में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप जनता के बीच पहुंची और उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करते हुए भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जनकल्याण नीति के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए मोदी-योगी की उपलब्धियों को बताया।
केन्द्र की मोदी सरकार के दस वर्ष और यूपी में योगी की सरकार के आठ वर्ष का जश्न मनाया जा रहा है। इसके लिए भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान की कड़ी में नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप वार्ड सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ में हनुमत मंडल वार्ड 49 के मौ. पंचमुखी, सर्राफा बाजार, मोती महल, अहाता औलिया में पहुंचकर लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी एवं सीएम योगी की सरकारों के द्वारा जनता के कल्याण और देश व प्रदेश के उत्थान के लिए कराए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी देने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बाजारों में दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों और ठेले वालों से मिल कर उनको भाजपा सरकारों की योजनाओं और उपलब्धियों वाले पत्रक वितरित किए। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक शलभ गर्ग, सभासद मनोज वर्मा, भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल, सुधीर खटीक, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, विशाल गर्ग, अमित सुधा, डॉ. अनुज पचीसिया, विवेक चौहान, आशुतोष वर्मा, राधे वर्मा, राधा वल्लभ गोयल, यश वर्मा, अरविंद दीक्षित, आशु वर्मा, कवि वर्मा, नितिन गर्ग, गोपाल अग्रवाल, आर्यन बिड़ला, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मौ. कृष्णापुरी में घर-घर जाकर केंद्र और यूपी सरकारों की उपलब्धि-योजनाओं को लेकर प्रचार किया। सभासद राजीव शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान में सभासद प्रशांत गौतम, योगेश मित्तल, संजय गर्ग, रोहित जैन, रक्षित नामदेव एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का






