सिसौली महापंचायत में वेस्ट यूपी से जुटेगी आज भारी भीड़

Share :

मुजफ्फरनगर। सिसौली कस्बे में रविवार सुबह 11 बजे से डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जाट महापंचायत में आरक्षण की मांग को लेकर मंच से जाट नेता हुंकार भरेंगे। भाकियू की राजधानी में होने वाली महापंचायत को लेकर जिला जाट महासभा जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान समेत सभी पदाधिकारी तैयारियों को देर रात्रि तक अंतिम रूप देने में जुटे रहे। शनिवार को पदाधिकारियों ने महापंचायत स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया।
जनपद जाट महासभा की ओर से कस्बा सिसौली में होने वाली इस महापंचायत में रविवार को पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी, बालियान खाप के मुखिया एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, पूर्व मंत्री योगराज, अखिल भारतीय जाट महासभा के महासचिव युद्धवीर सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अमन सिंह, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल राठी, जाट सभा के मुख्य संरक्षक जनरल एसएस अहलावत आदि समेत हजारों की संख्या में समाज के जिम्मेदारों की उपस्थिति होगी।
रविवार को सिसौली कस्बे में होने वाली महापंचायत की शुरू तैयारियों के बीच जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने अपनी कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के साथ सिसौली में होने वाली महापंचायत स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने जाट महासभा को मिल रहे समर्थन के आधार पर महापंचायत की तैयारियों में जुटे समाज के लोगों को सुझाव भी दिए। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान ने कहा कि सिसौली के डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार को होने जा रही यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी, जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर से ही नहीं अपितु पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, बिजनौर और बुलंदशहर सहित देश की राजधानी दिल्ली से जाट समाज के जिम्मेदार लोग शामिल होंगे। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक महापंचायत में कोई भी राजनीतिक बात नहीं होगी, लेकिन दशकों से चली आ रही आरक्षण की बात को समाज के समक्ष उठाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाट समाज कई वर्षों से जाट आरक्षण की मांग करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दूसरों को जीवनदान और जीवन बचाने के लिए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि महापंचायत में सिर्फ समाज हित आरक्षण के प्रति ही बोला जाएगा। महापंचायत स्थल पर तैयारी में जिला जाट महासभा महासचिव ओमकार अहलावत, जयवीर सिंह, कुलदीप प्रधान, बिट्टू सिखेड़ा, अनुज बालियान, मास्टर यशपाल सिंह, राहुल पंवार, सतेंद्र राठी रमेश तोमर, नरेंद्र सिंह, यशपाल, महावीर सिंह, कृष्ण पाल फौजी, हरीश बालियान, विपिन बालियान, रामकुमार बालियान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal