उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत जांच समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में सभापति दिनेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत जांच समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम उमेश मिश्रा, डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत मुजफ्फरनगर व शामली के साथ अन्य विद्युत विभाग के अफसर समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत जांच समिति द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
समिति ने विगत 03 वर्षों में जिले में कितने ट्रांसफार्मर लगाये, कितने घंटे विद्युत कटौती और कितनी लाइन लॉस के साथ ही कितनी घरेलू विद्युत उपभोक्तओं को बिजली के संशोधित बिल, विद्युत फाल्ट की प्राप्त शिकायतों में से कितनी का निस्तारण किया गया और कितनी अवशेष है, ऐसे तमाम बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारियां प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत जांच समिति को दोनों जनपद के विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंताओं ने अपने-अपने जनपद की विद्युत से संबंधित प्रगति से समिति को अवगत कराया। इस बीच समिति ने विद्युत विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों जनपद में कितने ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए, उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। यदि विद्युत कटौती होती है तो नियमानुसार की जाए और विद्युत उपभोक्ताओं को उसकी जानकारी भी हो। समिति ने निर्देश दिए कि विद्युत से संबंधित एक शिकायत रजिस्टर बनाकर सभी विद्युत सब स्टेशनों पर रखे जाएं और रजिस्टर में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का अंकन तथा शिकायतों का निस्तारण कराते हुए उसका अंकन किया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए तो शिकायत रजिस्टर को अवलोकन जरूर करने के निर्देश दिए। समिति ने निर्देश दिए कि मीटर रीडर के द्वारा सही बिल निर्गत न करने की शिकायत बार बार आती है, तो उसकी जांच कराते हुए उसके खिलाफ जरुरी कार्रवाई की जाए। घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के बिल त्रुटि पूर्ण होने, यदि मीटर खराब है, बिल में यदि रीडिंग त्रुटि पूर्ण है तो अवर अभियंता के माध्यम से उसकी सही रीडिंग करा कर विद्युत उपभोक्ताओं का बिल संशोधन कराना सुनिश्चित किया जाए। ट्रांसफार्मर की चोरी की घटनाएं होती हैं, प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्रवाई कराना सुनिश्चित किया जाए। समिति ने निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों के अधिकारियों के पास जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर अवश्य हों। किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब हो जाता है, तो तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाया जाए जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। समिति ने निर्देश दिए कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। दोनों जनपद के अधीक्षण अभियंताओं ने समिति को आश्वासन दिया कि उन्हें जो मार्गदर्शन दिए गए हैं उनका अनुपालन अवश्य किया जाऐगा और विद्युत के कार्यों को और बेहतर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई