मुजफ्फरनगर। नगरीय विद्युत वितरण खंड टाउनहाल के अधिशासी अभियन्ता ने मुजफ्फरनगर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किए जाने के साथ धैर्य बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में शनिवार को 33/11 केवी उपकेन्द्र गांधी कॉलोनी एवं 33/11 केवी उप केन्द्र पचेंडा रोड़, मुजफ्फरनगर को पोषित करने वाली 33 केवी लाईन के जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते प्रात: 10 बजे से सायं 05 बजे तक शटडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके कारण शनिवार को गांधी कॉलोनी उपकेन्द्र से निर्गत समस्त 11 केवी फीडर्स की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण मौ. गांधी कॉलोनी, भोपा रोड़, देवपुरम, आदर्श कॉलोनी, द्वारिकापुरी एवं मण्डी आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं 33/11 केवी उपकेन्द्र पचेंडा रोड़ से निर्गत सभी 11 केवी पोषकों से ऐसे में विद्यत आपूर्ति होने वाले क्षेत्र अंकित विहार, आदर्श कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, सुभाषनगर, शिव नगर, ग्राम बागोवाली, रथेडी, नसीरपुर, शांति नगर व पचेंडा रोड़ आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। उन्होंने उक्त क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि शट डाउन की समयावधि में धैर्य बनाये रखे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






