डीएस पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान आयोजित हुए विशेष प्रगति कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचकर परीक्षा परिणाम जानने के साथ अपने प्रगति पत्र प्राप्त किये। परीक्षा परिणाम देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नन्हे मुन्ने बच्चों ने कड़ी मेहनत, अभिभावकों व शिक्षक- शिक्षिकाओं के उचित मार्गदर्शन से अपनी कक्षाओं में सफलता प्राप्त करते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बताया कि आज कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए अग्रिम नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय में किड्स सेक्शन में अदिक खाटियान, अनविक सोनकर, निमिषा काकरान, विराज मुद्गल, अदिति अरोड़ा, गौरांशी, श्रेयांश, इनाया, युसूफ अब्बास, अनिका सैनी, अवयांश सैनी दिविषा शर्मा, देविका शर्मा, पार्थ चौधरी, रिद्धि सिंह, अतिक्ष सरोहा, कियांश त्यागी, पल्लवी सैनी, विहान सैनी, तनिष्क, युग खाटियान, माहिरा बतुल, देव पुंडीर, तनिष्क पाल सहित अनेकों विद्यार्थियों ने कई विषयों में अंकों का शतक लगाते हुए सफलता प्राप्त की। वहीं प्राइमरी में रवित, यशस्वी, आरोही, प्रज्ञा, सिद्धि, ओजस्वी, नव्या, काव्या, मौ. इमाद, दानिश, ईशा कर्णवाल, आश्चि खेड़ा, अक्षित, लक्ष्य पाल, सिद्धि सहित अनेकों विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। सीनियर ग्रुप में हरदीप, अनमोल, हर्षित, साइम, आदित्य, अक्षिता, प्रभु गुन, आराध्या, वर्तिका, इशिका, आर्यन खान, ऋषभ जैन, विहान, प्रियंवर्धन, नव्या जैन, शिवम बालियान, सत्यम, दीप्ति, आयुष कुमार, मानवी, अपेक्षा, इशिता, उत्कर्ष, मानवी, वर्णित, नाविका, भानु , खुशी व दिव्यार्थ समेत अन्य विद्यार्थियों ने स्वर्णिम सफलता प्राप्त करते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कमलदास कुटिया में सीवर लाईन ओवरफ्लो होने से लोग परेशान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 3 स्थित कमलदास कुटिया में सीवर लाईन ओवरफ्लो होने से खुले में बह रही गंदगी की वजह से वहां रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताते हुए सीवर लाईन जल्द ठीक कराने की मांग की है। कमलदास कुटिया निवासी

हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम में दी दस्तक, दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर में स्थित नॉनवेज की दुकानों को एक्कड (सराय रोड) पर बनी दुकानों में दस दिन के अंदर स्थानांतरित न किए जाने पर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त को सोंपे ज्ञापन में

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शुक तीर्थ मुजफ्फर नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर परिक्रमा करते हुए शुक देव मंदिर पर पहुँची तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जताई चिंता, मंत्री कपिल देव ने पेपर मिलों को दिए कड़े निर्देश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के मंत्री और सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मखियाली, चांदपुर एवं मँझेड़ा में बढ़ती प्रदूषण संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों, उद्योग संचालकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में ग्रामीणों

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन नहीं होने देगा सर्वे के आधार पर उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने एक आवश्यक मीटिंग जिला परिषद प्रांगण के मैक्स एंटरप्राइजेज कार्यालय पर संपन्न की गई, जिसमें मुख्यतः विषय, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सर्वे के आधार पर जो दवा व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा है, उससे समस्त दवा व्यापारीयों में आक्रोश है, दवा व्यापारी अपने को ठगा सा

नगर में ई रिक्शा के बढ़ते दबाव को लेकर अफसरों ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह जून-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal