कमिश्नर के दौरे से पहले डीएम उमेश मिश्रा ने परखी कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाएं

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को मुजफ्फरनगर जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित सहारनपुर कमिश्नर अटल कुमार राय के निरीक्षण से पूर्व डीएम उमेश मिश्रा ने शुक्रवार में दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट की तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ कमिश्नर के दौरे से पूर्व सभी तैयारियों को सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण के बीच डीएम ने विभिन्न विभागों एवं प्रांगण की स्थिति का जायजा लेने के साथ अधीनस्थों को जरुरी निर्देश देते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं कलेक्ट्रेट प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों को परखने के साथ प्रशासनिक अधिकारी को सीसीटीवी कैमरों के संचालित रहने के निर्देश दिए।

शनिवार को मुजफ्फरनगर में सहारनपुर कमिश्नर अटल कुमार राय निरीक्षण के लिए पहुंच रहे हैं।शुक्रवार को इन्हीं तैयारियों को परखने और मंडलायुक्त की नजरों में क्लीन एंड ग्रीन दिखाई देने की खातिर देर रात्रि तक यहां पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाता रहा। मंडलायुक्त शनिवार दोपहर को कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के साथ मेरठ रोड स्थित विकास भवन का निरीक्षण करेंगे, वहीं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से तीन दिवसीय मेले की नुमाईश मैदान में हो रही तैयारियों को परखेंगे। सहारनपुर कमिश्नर के स्वागत की तैयारियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालयों के निरीक्षण के तय कार्यक्रमों के बीच डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों एवं कंपाउंड का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिए कि परिसर में इस दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं कलेक्ट्रेट प्रांगण में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तथा प्रशासनिक अधिकारी को इस बीच स्पष्ट रूप से चेताया कि इस दौरान सीसीटीवी कैमरों का संचालन सही रूप से किया जाना चाहिए। डीएम उमेश मिश्रा ने अपने निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर में निरीक्षण करने के साथ अभिलेखागार, आरए अनुभाग, सामान्य सहायक, बिल सहायक, नजारत, सीआरए कक्ष के साथ ही कलेक्ट्रेट प्रांगण का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने इस बीच सभी पटलों पर रक्षित पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति देखने के साथ लंबित चल रहे प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जोर दिया कि लंबित प्रकरणों व अन्य कार्य में किसी तरह की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी एवं नाजिर कलेक्ट्रेट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई