लोन वितरण कंपनी एंड्रोमेडा की कमलनगर में नई शाखा का हुआ उद्घाटन

Share :

मुजफ्फरनगर। लोन वितरण से जुड़ी हुई कंपनी एंड्रोमेडा (इंडिया लार्जेस्ट लोन डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी) की नई ब्रांच की ओपनिंग मुजफ्फरनगर कमल नगर में कार्यालय भवन का चीफ गेस्ट के रूप में कंपनी डायरेक्टर मनीष भार्गव, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य व बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ, फेडेरेशन के प्रेजिडेंट अंकित संगल, पेपर व्यापारी अरुण गर्ग, भाजपा नेता कुश पुरी, सुनील तायल, ब्रज मोहन तायल आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन करके ब्रांच का उद्घाटन किया। इस बीच अतिथियों द्वारा केक काटते हुए नई ब्रांच के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी कमलनगर पहुंच एंड्रोमेडा की नई ब्रांच खोलने पर कंपनी अधिकारियों व प्रबंधन को अपनी शुभकामनाएं दी। इस बीच उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

शुक्रवार को लोन वितरण की कंपनी एंड्रोमेडा के मुजफ्फरनगर ब्रांच के लोकेशन हैड सागर बंसल ने बताया कि यह कंपनी वर्ष 1991 में सिटी बैंक के डायरेक्ट सेल्स एसोसिएट के तौर पर स्थापित हुई थी, जिसकी एक नई ब्रांच मुजफ्फरनगर के कमल नगर में आरोग्यं हॉस्पिटल के पास खुली है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एंड्रोमेडा भारत के सबसे बड़े ऋण वितरण फर्म के तौर पर उभरी है, जिसमें कंपनी के विस्तृत ऋण पोर्टफोलियो में गृह ऋण, संपत्ति पर ऋण, व्यक्तिगत ऋण, व्यापार ऋण और अन्य सभी ऋण उत्पाद शामिल है। उन्होंने बताया कि लोन के अतिरिक्त एंड्रोमेडा (अपनी समूह कंपनियों के माध्यम से) बीमा और म्युचुअल फंड भी करती है, इन कार्यों के जरिए कंपनी का उद्देश्य अपने एजेंटों और ग्राहकों को सभी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। दिल्ली से आए कंपनी डायरेक्टर मनीष भार्गव ने बताया कि एंड्रोमेडा ने पूरे देश में नई शाखाएं खोलकर इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बढ़ाया है। 100 से ज्यादा शहर और कस्बो में उपस्थिति के साथ कंपनी की आगे के लिए महत्वाकांक्षी विस्तार योजना है। मार्च 2024 में समाप्त हुई वित्तीय वर्ष में कंपनी ने शाखा नेटवर्क का पिछला साल के 350 शाखाओं से बढ़कर अब 470 शाखाएं तक विस्तार किया है। एंड्रोमेडा ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में शाखाओं की संख्या में और वृद्धि के लिए एक नई ब्रांच का उद्घाटन मुजफ्फरनगर कमल नगर में हुआ है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से महेश बंसल, रामकुमार बंसल, श्रीचंद तायल, अंशुल सागर, अभिषेक सागर, संजय अग्रवाल, शुभम बंसल, पंकज गर्ग, अतुल गर्ग, अचिन सागर, गौरव गर्ग, रोहित शर्मा, मोहित शर्मा, शुभम बंसल, विपुल शर्मा, तरुण त्यागी, अमन सागर, सुमित, सर्वेश, अतुल तिवारी, अभिषेक अग्रवाल एवं बैंक के अन्य पदाधिकारी व रियल एस्टेट एजेंट्स आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal