भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर यज्ञ-हवन के साथ परशुराम मंदिर में हुआ भंडारे का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शुक्रवार को नगर के मौ. शिवनगर स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर पर पंडित अवधराज शास्त्री के सानिध्य में सपा नेता राकेश शर्मा और उनकी धर्मपत्नी लवली शर्मा ने प्रात: बेला में भगवान की पूजा-अर्चना के साथ में अक्षय तृतीया हवन एवं पुर्णाहुति कार्यक्रम में बतौर मुख्य यज्ञमान के रूप में भी प्रतिभाग किया। हवन यज्ञ के साथ मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। पूर्व वर्षों की भांति इस बार विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सपा-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक एवं भारतीय प्रेस परिषद सदस्य एवं मुजफ्Þफरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ समेत सर्व समाज के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करते हुए भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवान श्री परशुराम की अनुकंपा के साथ पं. अवधराज आचार्य के सानिध्य में विद्वान पंडितों के साथ मुख्य रूप से राकेश शर्मा, पूर्व लेखपाल अमलेश शर्मा समेत क्षेत्र और समाज के गणमान्यों का विशेष रूप से सहयोग रहा।
नगर के उत्तरी छोर पर बसे मौ. शिवपुरी स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर में शुक्रवार को पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, जिन्होंने 21 बार आतताइयों से इस धरती को मुक्त की थी। उन्होंने क्षत्रियों या राजपूतों को नहीं अपितु उस समय के अनाचारी एवं निरंकुश राजाओं, जो अपनी जनता पर अत्याचार व अनाचार कर रहे थे उनका वध किया था। मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में मुख्य रूप से प्रमोद त्यागी, इलम सिंह गुर्जर, सोमपाल भाटी, अमलेश शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, नीशू प्रधान, साधूराम शर्मा, गोपाल शर्मा, कन्हैया शर्मा, सुरेंद्र शर्मा टोप, सतीश शर्मा, मा. विनोद कौशिक, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, डॉ. सन्दीप शर्मा, अक्षय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा, केके शर्मा, टोनी शर्मा, सुमित वशिष्ठ, पुनीत वशिष्ठ, ब्रजमोहन शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, जॉनी शर्मा, नीलम शर्मा, नीरज शर्मा, अंजू शर्मा, समीर गौतम, घनश्याम अरोरा, जॉनी अरोरा, अमित शर्मा, अखिल वत्स, आत्माराम, डॉ. शैलेन्द्र गौतम, योगेश शर्मा, राजेश पाराशर, प्रह्लाद कौशिक, पं. मींटू शर्मा, पं. सतीश कौशिक समेत समस्त राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal