गंगा एक्सप्रेसवे को मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक विस्तार देने की स्वीकृति

Share :

लखनऊ| उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे को मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक विस्तार देने की स्वीकृति
प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने इस विस्तार की मांग रखी थी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश के बजट 2025-26 में 50 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि आवंटित की गई है, जिससे सर्वेक्षण और प्रारंभिक कार्यों को गति मिलेगी।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि गत माह प्रयागराज महाकुंभ संकुल में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग रखी कि गंगा एक्सप्रेसवे को मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक विस्तारित किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल सर्वेक्षण के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब इसे बजट में स्वीकृति मिल गई है।
गंगा एक्सप्रेसवे का यह विस्तार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच बेहतर सड़क संपर्क स्थापित करेगा, जिससे यातायात सुगम होगा और औद्योगिक तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। हरिद्वार धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर होने के साथ-साथ पर्यटन और व्यापार का केंद्र भी है। ऐसे में इस परियोजना से उत्तराखंड के व्यापारिक केंद्रों को यूपी के औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने में मदद मिलेगी।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्प समय में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे न केवल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच यात्रा सुविधाजनक होगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री इस निर्णय के लिए बधाई के पात्र हैं।
इस निर्णय के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री से भेंट कर धन्यवाद व्यक्त किया और शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रदेश के विकास में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई