ठेकेदार अभिमन्यु के खिलाफ जांच शुरू, पत्रावलियां तलब

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम दरबार में फजीहत का सबब बने ठेकेदार प्रकरण में जांच शुरू हो गई है। पालिका सभासदों के खिलाफ शिकायत करने वाले ठेकेदार व उनकी फर्म के खिलाफ बोर्ड बैठक में 40 से अधिक वार्ड सभासदों की मांग पर गठित दो सदस्यीय कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा जांच अधिकारी नामित किए कर निर्धारण अधिकारी ने बुधवार को निर्माण विभाग से ठेकेदार से जुड़ी पत्रावलियां तलब की हैं।
नेताजी सुभाष जयंती के दिन नगरपालिका निर्माण विभाग में 74 निर्माण कार्यों के टैंडर डाले जा रहे थे। इसी बीच यहां पहुंचे ठेकेदार अभिमन्यु चौहान और तुषार पचीसिया ने कुछ सभासदों पर आरोप लगाया था कि उन्हें निर्माण विभाग में टैंडर नहीं डालने दिया गया और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया गया। इसके बाद डीएम ने शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को जांच करने के लिए तत्काल टाउनहाल भेजा, जहां ठेकेदार के आरोप गलत पाए गए थे, क्योंकि ठेकेदार अभिमन्यु की फर्म के टैण्डर निर्माण विभाग में आॅनलाइन अपलोड मिले, लेकिन ठेकेदार की शिकायत के कारण टैंडर निरस्त कर दिए थे। अगले दिन सभासदों ने डीएम से मिलकर मामले में झूठे आरोप लगाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी, वहीं पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को भी पत्र देते हुए उक्त ठेकेदार पर फर्जी दस्तावेजों से नगरपालिका परिषद में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ कई निर्माण कार्यों के टैंडर प्राप्त करने की जांच कराने की मांग की थी।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों की शिकायत पर दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन करते हुए बिन्दूवार जांच आख्या तलब की है। इसमें कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव व जेई जलकल धर्मवीर सिंह जांच टीम में शामिल हैं। बुधवार को जांच अधिकारी दिनेश यादव ने इस प्रकरण में ठेकेदार अभिमन्यु चौहान और उनकी फर्म आरके कन्स्ट्रक्शन से जुड़ी पत्रावलियों को निर्माण विभाग से तलब किया है। उन्होंने एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह को पत्र जारी करते हुए इस संबंध में बताया कि आरके कन्सट्रक्शन के नाम से ठेकेदारी करने वाले अभिमन्यु चौहान के खिलाफ अनियमितता करने की शिकायत पर पालिका चेयरपर्सन के आदेश से उन्होंने 3 बिन्दुओं पर मुख्य तौर पर जांच प्रारंभ की है, जिसके लिए संबंधित सभी पत्रावलियां उनको तत्काल उपलब्ध कराई जायें, ताकि समय से रिपोर्ट दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal