अब कुलपति से मिला छात्र प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर। छात्र संघ के संयुक्त सचिव अमन जैन के नेतृत्व में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर की नवागत कुलपति को श्रीराम चित्र व पटका पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके साथ ही छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
छात्र संघ के नेता अमन जैन ने बताया कि मां शाकुंभरी विश्व विद्यालय की नवागत कुलपति से मिलकर उन्होंने जिले के छात्रों की इन समस्याओं जैसे माइग्रेशन शुल्क में कटौती करने, माइग्रेशन और प्रोविजनल डिग्री के लिए आॅनलाइन पोर्टल संचालित करने, समर्थ पोर्टल की जानकारी को महाविद्यालय स्तर पर वेबीनार व कार्यशालाएं आयोजित करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शैक्षिक मुद्दों से जुड़ी जानकारी समय-समय पर महाविद्यालय स्तर पर छात्रों को उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था करने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में छूटी आंतरिक परीक्षाओं को बैक परीक्षाओं के साथ कराने की व्यवस्था आदि समस्याओं से अवगत कराया और छात्रहित में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने की मांग की। छात्र नेता ने बताया कि कुलपति ने इन मांगों पर विचार कर समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मुख्य रूप से कपिल कुमार, कृष्ण सैनी, विशु कुमार, रौनक कसाना व आकाश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आरक्षी निर्देश शाह के पिता के निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी निर्देश शाह के पिता इंद्रमोहन शाह का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस और वन विभाग में शोक की लहर है। वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए 75 वर्षीय स्व.इंद्रमोहन शाह को स्वास्थ्य संबंध परेशानी के चलते जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया

श्री श्याम गुणगान महोत्सव में हुई बाबा के भजनों की अमृतमयी वर्षा

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा श्याम भक्तों के लिए आयोजित भव्य ‘श्री श्याम गुणगान महोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा रेजिडेंसी के निदेशक अमित चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके

टोल प्लाजा पर हंगामा, विधायक रवि बहादुर का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक रवि बहादुर खुद मौके पर पहुंचे और टोल की मनमानी के खिलाफ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया l विरोध स्वरूप टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए फ्री करवा दिया। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने टोल कर्मचारियों

जनपद में संकल्प प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी

कच्ची शराब समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निर्माणाधीन मकान में चल रहे कच्ची शराब बनाने के धंधे की सूचना पर थाना सिडकुल पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कच्ची शराब और लाहन बरामद किया है। खालाटीरा गांव में निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में मिली गोपनीय

हरिद्वार में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

हरिद्वार (संतोष कुमार)। जनपद हरिद्वार में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal