मां सरस्वती की पूजा के साथ जनपद में मना बसंत पंचमी पर्व

Share :

मुजफ्फरनगर जनपदभर में बसंत पंचमी पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। ज्ञान की देवी मां सरस्वती को खुश करने के लिए इस खास दिन जहां एक ओर कुछ चीजों के साथ बसंत पंचमी पर पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं चीजें दान करनी चाहिए। इससे व्यक्ति के कैरियर में काफी उन्नति प्राप्त होती है। वहीं जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल, किताबें और पेन दान में देना शुभ माना जाता है। रविवार को बसंत पंचमी पर्व के बीच नगरीय क्षेत्र में होलिका दहन स्थल पर पंडितों एवं क्षेत्रवासियों ने होली से सवा माह पूर्व नगर के हनुमान चौक, गर्बी स्कूल, प्रेमपुरी, मोतीमहल, शिवचौक, नई मंडी, आर्यपुरी, साकेत, ब्रह्मपुरी, इन्दिरा कालौनी, कृष्णापुरी व गांधी कालोनी समेत विभिन्न होलिका दहन स्थलों पर पूजा अर्चना कर बसंत रखा गया। वहीं स्कूलों-कॉलेजों में इस बीच मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं हवन आदि आयोजित किए गए।
बसंत पंचमी पर्व को लेकर जारी ऊहापोह के बीच जनपद में रविवार को बसंत पंचमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान एसडी कॉलेज मार्किट में जहां भारतीय योग संस्थान द्वारा बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। वहीं विभिन्न स्थानों में बसंत पंचमी पर्व पर पीले वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना की। उधर, स्वराज्य पुरा समिति हनुमान मंदिर हनुमान चौक पर मंदिर समिति द्वारा हवन पूजन के साथ बसंतोत्सव मनाया गया। इस दौरान मन्दिर प्रांगण में ध्वज पूजन करते हुए स्थापना कर मां सरस्वती और हनुमानजी की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम की इस कड़ी में समिति द्वारा हवन कर देश की तरक्की व सुख शान्ति की प्रार्थना की गई। पं. सश्चिदानन्द एवं अनिल मिश्रा के सानिध्य में पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को पीले चंदन का टीका लगाने और उसी चंदन को अपने मस्तक पर लगाने से माता सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सरस्वती मां को पीले रंग की मिठाई और पीले रंग के फलों का भोग लगाने व पान या सुपारी चढ़ानी चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष सुनील गर्ग, गोपाल मित्तल, संजय गर्ग, दीपक मित्तल, संजीव सिंघल, अश्वनी गर्ग, ब्रजमोहन तायल, राजकुमार गर्ग, पवन वर्मा, विजय पेन्टर आदि ने भाग लिया।
वहीं दूसरी ओर चौधरी चरण सिंह मार्किट महावीर चौक पर बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में प्रकाश डेंटल क्लीनिक के डडॉ. अखिल गोयल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों भक्तों एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया गया। प्रसाद वितरण के दौरान प्रेमपाल सिंह, दिनेश कुमार, सोनू कौशिक, विनोद धीमान, परविन्द्र धीमान, करण धीमान, राजेश कुमार, अमित वर्मा, ललित कोरी, आशु आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में इस बीच बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हालिका दहन स्थलों पर पूजा अर्चना करते हुए बसंत रखा गया।
बता दें, वैसे तो रविवार को देशभर में रविवार को बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया, लेकिन विद्वानों के अनुसार सोमवार को बसंत पंचमी का सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 09 मिनट से शुरू होगा, जो अगले दिन मध्य रात्रि 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृत काल रात 08 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। चूंकि स्नान ब्रह्ममुहूर्त में मान्य है इसलिए बसंत पंचमी का अमृत स्नान 3 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ के साथ देश भर में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal