टीएस नरेश शिवालिया को दी पालिका ने भावपूर्ण विदाई

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में बतौर कर अधीक्षक कार्य करते हुए अपने व्यवहार-कार्य प्रणाली से सभी के दिलों में खास जगह बनाने वाले नरेश शिवालिया को पालिका प्रशासन ने भावपूर्ण विदाई दी। विदाई समारोह का आयोजन कर विभाग के कर्मियों की ओर से किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कर अधीक्षक नरेश शिवालिया के दो वर्ष के कार्यकाल की सराहना की।
मूल रूप से मेरठ निवासी नरेश कुमार शिवालिया ने नगर पालिका परिषद् में 19 जनवरी 2023 को कर अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। बीते दिनों उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन किया और शासन ने उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मिलने पर शुक्रवार में शहर के भोपा रोड स्थित एक होटल में टीएस नरेश शिवालिया की पालिका के कर विभाग के कर्मियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नरेश शिवालिया और उनके परिजनों ने भी प्रतिभाग किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उक्त कार्यक्रम में पहुंच कर अधीक्षक रहे नरेश शिवालिया के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें उपहार भेंट करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नरेश शिवालिया यहां अपने शांत स्वभाव और मृदुभाषी व्यवहार से भी पहचाने जायेंगे। उन्होंने कहा कि वीआरएस लेने की बात जब उनके सामने आये तो भारी मन से उन्होंने इसके लिए अपनी सहमति शासन को भेजी। वो ईश्वर से प्रार्थना करती हैं कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने परिवार में वो स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें। इस दौरान बिजेन्द्र पाल, युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, वार्ड सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने भी टीएस पद से वीआरएस स्वीकृति पर नरेश शिवालिया को बधाई के साथ भावपूर्ण विदाई दी।

अपने विदाई कार्यक्रम में नरेश शिवालिया ने कहा कि यह पल काफी भावनाओं से ओतप्रोत है। यहां दो वर्ष के कार्यकाल के बीच उनको विभागीय अफसरों, कर्मचारियों के साथ ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का भरपूर साथ व समर्थन मिला। वो इस विदाई को हमेशा संजोकर रखेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया। कार्यक्रम में लेखाकार प्रीति रानी, जेई निर्माण कपिल कुमार, कार्यवाहक टीएस पारूल यादव, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, अमरजीत सिंह, आईटी प्रियेश कुमार, लिपिक मोहन कुमार, कैलाश नारायण, प्रवीण कुमार, गगन महेन्द्रा, विकास कुमार, संजीव कुमार, संदीप कुमार, मौ. सालिम, अमित गोस्वामी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आरक्षी निर्देश शाह के पिता के निधन पर पुलिस विभाग में शोक की लहर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में तैनात आरक्षी निर्देश शाह के पिता इंद्रमोहन शाह का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस और वन विभाग में शोक की लहर है। वन विभाग में रेंजर पद से सेवानिवृत्त हुए 75 वर्षीय स्व.इंद्रमोहन शाह को स्वास्थ्य संबंध परेशानी के चलते जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया

श्री श्याम गुणगान महोत्सव में हुई बाबा के भजनों की अमृतमयी वर्षा

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा श्याम भक्तों के लिए आयोजित भव्य ‘श्री श्याम गुणगान महोत्सव’ बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वसुंधरा रेजिडेंसी के निदेशक अमित चौधरी द्वारा ज्योति प्रज्वलन करके

टोल प्लाजा पर हंगामा, विधायक रवि बहादुर का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया धरना प्रदर्शन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक रवि बहादुर खुद मौके पर पहुंचे और टोल की मनमानी के खिलाफ उन्होंने धरना प्रदर्शन किया l विरोध स्वरूप टोल प्लाजा को कुछ समय के लिए फ्री करवा दिया। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने टोल कर्मचारियों

जनपद में संकल्प प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में नवजात शिशु की मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें उन्होंने संकल्प प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी

कच्ची शराब समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निर्माणाधीन मकान में चल रहे कच्ची शराब बनाने के धंधे की सूचना पर थाना सिडकुल पुलिस ने दबिश देकर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कच्ची शराब और लाहन बरामद किया है। खालाटीरा गांव में निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में मिली गोपनीय

हरिद्वार में डेंगू को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

हरिद्वार (संतोष कुमार)। जनपद हरिद्वार में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal