सामूहिक विवाह योजना में एक-दूजे के हुए 930 जोड़े

Share :

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान बुधवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम का साक्षी बना, जहां व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में कुल पंजीकृत 1,017 जोड़ों में से 929 जोड़े अपनी धर्म परंपराओं के अनुरूप एक-दूजे के हो गए। जीवन पर्यंत साथ निभाने के इस पवित्र संकल्प के साथ एक-दूजे के हुए नवयुगलों में पंजीकृत 295 मुस्लिम जोड़ों में से 265 जोड़ों का निकाह और पंजीकृत 722 हिंदू जोड़ों में से 665 जोड़ों का हिन्दू रीति के बीच विवाह संपन्न कराया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को कार्यक्रम में पधारने पर डीएम उमेश मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जब बेटी बड़ी हो जाती है तो माता-पिता को चिंता होती है, कि बेटी पढ़ ली है, ऐसी संवेदना पिता के मन में होती है। इसी संवेदना को महसूस करते हुए प्रधानमंत्री के निर्देशन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी की बेटियों को अपनी बेटियां समझते हैं। वह हिंदू की बेटी हो या मुस्लिम की, उसको अपनी बेटी ही मानते हैं। गरीब की बेटी को कन्यादान-आशीर्वाद कैसे दिया जाए, इस पवित्र उद्देश्य से प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उन सभी गरीबों की बेटियों को आज नव विवाहित जोड़े के लिए 51,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है, जिसमें वधू के लिए 35,000 रुपए सीधे उनके खाते में भेजे जा रहे हैं। इसके साथ वधू के लिए शादी का जोड़ा, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, वर के लिए एक जोड़ी पैंट-शर्ट का कपड़ा, सेहरा, मुकुट, गमछा, 51 बर्तनों का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, व ट्रॉली बैग प्रदान किया गया। उन्होेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से कोई भी बेटी घर में बैठी नहीं रहेगी, सबके हाथ पीले होंगे, सब अपने घर प्रसन्नतापूर्वक जाएंगी। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर एवं वधू दोनों अपने दायित्व को निभाते हुए अपना दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को पहुंचाने का कार्य सरकार द्वारा निरंतर किया जा रहा है। चाहे वह कृषि क्षेत्र में हो, औद्योगिक क्षेत्र या शिक्षा क्षेत्र में हो, सभी क्षेत्रों में सरकार समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, मीरांपुर विधायक मिथलेश पाल एवं पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने संबोधित करते हुए यहां आए सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें किसी भी गरीब की बेटी घर पर बैठी नहीं रहेगी। सभी के हाथ पीले होंगे और सभी अपना सुखमय जीवन व्यतीत करेंगी।
बाद में नुमाईश पंडाल में संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम उपस्थित नव विवाहित जोड़ों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत के अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह आदि ने सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम सदर निकिता शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक, सभी खंड विकास अधिकारी, अल्पसंख्यक अधिकारी मैत्री रस्तौगी, कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, सीओ मंडी रूपाली चौधरी, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर आक्रामक हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में 4 मई, 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप

खतौली में पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता के आवास पर डाला कूड़ा

खतौली (रिपोर्टर)। नगर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गुस्साए नगर पालिका कर्मचारियों ने पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी व कांग्रेस नेता जमील अंसारी के आवास के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर कार्रवाई नहीं

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भव्य कैडर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा

मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई