जीआईसी ग्राउंड में मंत्रियों ने किया पार्क का लोकार्पण

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार देर सायं जीआईसी मैदान में एमडीए द्वारा विकसित महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क का रंग-बिरंगी लाइटों के बीच लोकार्पण किया गया। प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनिल कुमार एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा उद्यमशीलता कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।


इससे पूर्व मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के नेतृत्व में विकसित महाराजा परीक्षित हैप्पीनेस पार्क के अंतर्गत फाउंटेन, सेल्फी वॉल, लाइट एवं साउंड इत्यादि व्यवस्था के साथ कारगिल शहीद स्मारक, टॉय ट्रेन, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम आदि की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में सीडीओ संदीप भागिया, एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्राधिकरण का स्टाफ मौजूद रहा। जनपदवासियों द्वारा इस दौरान प्राधिकरण द्वारा विकसित इस मनोरंजन स्थल में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ में हिस्सा लिया।
बता दें, एमडीए की ओर से जीआइसी मैदान को नया रंग रूप देने के साथ पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए काम कर रहा है। मैदान के अंदर फव्वारा सहित चिल्ड्रन पार्क, टायट्रेन, ओपन जिम, सेल्फी प्वांइट सहित सौंदर्यकरण कार्य के लिए एक करोड़ से अधिक का बजट खर्च करने की योजना है। एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देशन में जीआईसी मैदान को पिकनिक स्पॉट बनाने की पहल की गई है। मैदान को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए वहां स्थापित ओपन जिम को विस्थापित कर बनाए एमपी थियेटर के तहत फाउंटेन, लाइट, साउंड आदि व्यवस्था के साथ ही दर्शकों व आगंतुकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के लिए स्लेब डाली गई हैं। इसी परिसर के पास एक सेल्फी प्वाइंट बना है, जो मुजफ्फरनगर के विकास की छाप आने वाली पीढ़ी के बच्चों पर भी छोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने

भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पेश की दावेदारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है।

गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी

हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश

एसएसपी हरिद्वार ने दिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal