गाजियाबाद जेल की महिला स्टाफ को घर बुलाकर दुष्कर्म, साथी ने MMS बना 2 साल तक लूटी आबरू

Share :

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में डासना जेल की बंदी रक्षक से सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डासना जिला कारागार में तैनात पीड़ित महिला बंदीरक्षक का कहना है कि उसका और जेल में ही बंदीरक्षक ललित वाजपेयी का सरकारी आवास आसपास था। ललित ने करीब दो साल पहले उसे अपने कमरे पर बुलाया था और कोल्डड्रिंक पीने को दी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद ललित ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला बंदीरक्षक का आरोप है कि अश्लील वीडियो के जरिये ललित उसे ब्लैकमेल करने लगा और दो साल तक दुष्कर्म करता रहा।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला बंदीरक्षक की शादी वर्ष 2015 में सुनील कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद पीड़िता डासना जेल के सरकारी आवास में रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि ललित वायपेयी ने उसका अश्लील वीडियो उसके पूर्व पति को भेज दिया। इसके बाद पूर्व पति भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal