वोट का अधिकार जनता की सबसे बड़ी ताकत: मीनाक्षी

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका प्रांगण में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की मौजूदगी में मनाया गया। इस दौरान उन्होंने पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर मताधिकार की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार जनता को मिले अधिकारों में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अधिकार है। इस लिए हमें अपने देश के उत्थान में सही सरकार और व्यक्ति का चयन करने के लिए वोट अवश्य देना चाहिए। इसके लिए ही आज का दिन मनाया जाता है।

नगरपालिका परिषद् प्रांगण में शनिवार को मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के सभागार में पहुंचने पर उनका यहां ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्वागत किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता दिवस की बधाई देने के साथ ही वोट के अधिकार को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी को देश के लिए सही व्यक्ति और सरकार का चयन करने के लिए अपने वोट के अधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए। बाद में उन्होंने सभी को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ ग्रहण कराई। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, एई जलकल सुनील कुमार, जेई जल जितेन्द्र कुमार, लिपिक राजीव वर्मा, अशोक ढींगरा, प्रवीण कुमार, मैनपाल सिंह, मनोज बालियान, निपुण कन्नौजिया, गगन महेन्द्रा, आईटी प्रियेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने

भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पेश की दावेदारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है।

गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी

हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश

एसएसपी हरिद्वार ने दिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal