वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। राष्ट्र सेविका समिति के आह्वान पर विश्व हिन्दू परिषद व राष्ट्र सेविका समिति लक्ष्मीनगर की बहनों ने देश पर न्यौछावर होने वाले हजारों देशभक्त वीर-वीरांगनाओं का प्रेरणागीत “वन्दे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर टाऊनहाल प्रांगण में देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में विद्या भारती से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी।

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने ये देश है वीर जवानों का, भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्राओं द्वारा “मेरा रंग दे बसंती चोला” व योगा प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विपुल छाबड़ा, सोनी शर्मा द्वारा प्रस्तुत वन्देमातरम का जो गायक नहीं वो यहां पे रहने के लायक नहीं उसे नष्ट करने की खाकर कसम गाएंगे गाएंगे हम वन्देमातरम ने सभी श्रोताओं में जोश भर दिया। आरएसएस विभाग कार्यवाह प्रमोद त्यागी के उद्बोधन के बाद सभी ने पूरा वंदेमातरम सामूहिक रूप से गाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, आलोक स्वरूप, माधवी स्वरूप, डॉ. प्रदीप एवं साधना शांति मदन हॉस्पिटल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, सीए प्रगति कुमार, संदीप मैनी, अनिल स्वरूप, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मंजू माहेश्वरी, ललित महेश्वरी, देवेंद्र कुमार गर्ग, नीति अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अलका अग्रवाल, नितिन तायल, प्रीति गुप्ता, अंशु गर्ग, मोहित बंसल, डॉ. कमल गुप्ता, वनिता गर्ग, मीनाक्षी, प्रेरणा, ठा. जगत सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान विशिष्ट आगन्तुकों को वन्देमातरम प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्या सीमा गोयल व सुचित्रा सैनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal