नगरपालिका के 149 निर्माण कार्यों के टैण्डर किए निरस्त

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में बीते दिवस टैंडर प्रक्रिया में हुई रार डीएम दरबार तक पहुंच गई। उक्त विवाद में दोनों पक्षों ने डीएम से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही डीएम से बीते दिवस हुई टैंडर प्रक्रिया को निरस्त कराने की मांग करते हुए विरोधियों को कड़ा एवं मजबूत जवाब दिया। उक्त मामले में डीएम के दखल पर पालिका में निर्माण विभाग में 55 वार्डों में प्रस्तावित 149 कार्यों की निविदा को निरस्त कर दिया है।
नगर पालिका परिषद के एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने अब तक की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका में बीते 18 और 23 जनवरी को विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों के लिए विभाग द्वारा निविदा मांगी गई थी। उक्त दोनों ही स्लॉट में आई तमाम निविदाओं को लेकर पालिका चेयरपर्सन को प्राप्त हुई शिकायतों पर संज्ञान लिया गया है। इन निविदाओं को चेयरपर्सन के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को 75 और 23 जनवरी को 74 निविदा शामिल रहीं। अब कुल 149 निर्माण कार्यों के लिए पालिका प्रशासन की ओर से 15 दिनों के अंदर फिर दोबारा निविदा आमंत्रित की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भव्य कैडर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा

मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, विकास के विश्वास को मिला जनादेशः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त किया। इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मेयर व पार्षदों ने मनाया जश्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने मेयर किरण जैसल के कार्यालय पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal