ठेकेदार प्रकरण में डीएम से मिले गौरव स्वरूप व सभासद, टैंडर कराए निरस्त

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद में बीते दिवस सुर्खियों में आए टैंडर मामले में डीएम दरबार में हुई शिकायत के बाद शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पालिका में हुई इस घटना को लेकर वार्ड सभासद व ठेकेदार आमने-सामने आ गए। पालिका निर्माण विभाग के कार्यों को लेकर टैंडरों में पूल होने और डीएम से हुई शिकायत में शुक्रवार को दिनभर गरमाहट नजर आई। पालिका के सभासदों ने उक्त मामले में जहां एकजुटता दिखाते हुए डीएम से मिलकर इसे पालिका को बदनाम करने की साजिश करार देते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कराने के साथ 23 जनवरी के 74 कार्यों के टैंडर निरस्त करने की मांग की।
नगरपालिका परिषद् में हुए विवाद के बीच शुक्रवार को वार्ड सभासदों ने वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन पति गौरव स्वरूप के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की। डीएम को सौंपे पत्र में सभासदों ने बीते दिवस पालिका में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसमें वार्ड सभासदों की ओर से कहा गया कि गत 23 जनवरी, 2024 को जिस समय नगरपालिका परिषद् के प्रांगण टाउनहाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर हम सभी सभासद पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं पालिका के अन्य अफसरों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उपस्थित रहे। उसी दौरान एसीपीएल इंफ्रा और आरके कंस्ट्रक्शन के नाम से ठेकेदारी करने वाले तुषार पचीसिया और अभिमन्यु चौहान नामक व्यक्तियों ने राजनीतिक विद्वेष और साजिश के तहत कुछ सभासदों पर निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों के लिए टैंडर डालने से रोकने, धमकी देने व हाथापाई करने जैसे भ्रामक और झूठे आरोप लगाते हुए हम सभी की सामाजिक प्रतिष्ठा और नगरपालिका परिषद् के अफसरों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को दूषित करते हुए पालिका को बदनाम करने का कृत्य किया, जो निंदनीय है। सभासदों ने डीएम से कहा कि पालिका में निविदा प्रक्रिया पूर्ण रूप से आॅनलाइन पद्धति पर आधारित है, ऐसे में कोई व्यक्ति कहीं से भी इंटरनेट के माध्यम से अपने टैंडर अपलोड कर कार्य के लिए प्रतिभागिता दे सकता है, तो किसी को जबरन टैंडर डालने से रोकने जैसे आरोप स्वत: ही मिथ्या साबित हो जाते हैं। ठेकेदारों पर उन्होंने मानहानि के आरोप लगाते हुए प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को भी झूठी शिकायत कर गुमराह किया गया है। सभासदों ने डीएम से पालिका के निर्माण विभाग में 23 जनवरी को डाले निर्माण कार्यों के सभी 74 टैंडरों को निरस्त कर दोबारा टैंडर आमंत्रित कराकर प्रक्रिया पूर्ण कराने, ठेकेदारों के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, दोनों ठेकेदारों की फर्मों का पालिका के निर्माण विभाग में पंजीकरण, उनके कार्यों की समिति बनाकर जांच कराने की मांग की।
इस दौरान युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शिवम मुन्ना, नौशान खां, शौकत अंसारी, अमित पटपटिया, नवनीत गुप्ता, योगेश मित्तल, प्रशांत गौतम, रजत धीमान, हनी पाल, हकीम इरशाद, बबीता, अन्नू कुरैशी, प्रशांत चौधरी, अर्जुन प्रजापति, आदिल मलिक, अब्दुल सत्तार, शहजाद चीकू, नौशाद पहलवान, अनुज कुमार, अमित पाल, सतीश कुमार, विजय चिंटू, सभासद पति कपिल पाल, गुलरेज उर्फ राजू आढती, वाजिद अली, सलेक चंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal