मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगर के जानसठ रोड स्थित मन्दबुद्धि बच्चों के लिए संचालित हो रहे प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर इन बच्चों से मुलाकात की। इस बीच चेयरपर्सन ने उनके प्रशिक्षण को लेकर जानकारी प्राप्त की और यहां प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को गरम जर्सी वितरित की। इस बीच उन्होंने संस्थान संचालन में लगे लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन बच्चों के विकास के लिए वो हर समय सहयोग के लिए तैयार हैं। इस तरह के कार्य के लिए उन्होंने समाज के संपन्न लोगों से भी आगे आने की अपील की।
जानसठ रोड स्थित आशादीप मंदबुद्धि एवं मूक बधिर बाल प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को भारत विकास परिषद् सम्राट की ओर से जर्सी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्थान में जिन बच्चों की सेवा करते हुए उनके मानसिक व शारीरिक विकास के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, यह पुण्य का कार्य है। ऐसे कार्यों के लिए वास्तव में समाज के हर संपन्न व्यक्ति को ऐसे में आगे आना चाहिए। उन्होंने भी अपने स्तर से प्रशिक्षण संस्थान को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इसके साथ जर्सी वितरण कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कीमती लाल जैन, डॉ. सुनील कुमार, लोकेश चंद्र, राजेंद्र गोयल, पीके गुप्ता, होती लाल शर्मा एड, नीरू जैन व अन्य लोग उपस्थित रहे।

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा
चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम






