भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजी भक्ति संगीत की रसधारा

Share :

मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में ‘बुधवार को कण में राम, क्षण में राम, अपने-अपने सबके राम कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. हरीश कुमार बाल रोग विशेषज्ञ व उनकी पत्नी डॉ. कविता कुमार समेत अन्य अतिथियों व प्रबंध समिति सदस्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा विदुषी सहरावत व वेदिका मित्तल ने किया।


श्री गणेश वंदना से प्रारंभ कार्यक्रम में श्रीराम स्तुति व योग, भजन, नृत्य, नाटिका आदि प्रस्तुत किए गए । “रावण बना राम का पुरोहित” नाटिका ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ क्षणों के लिए समस्त वातावरण राममय हो गया। कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाने में मुख्य रूप से विद्यालय आचार्या नीलम अरोड़ा, अर्चना शर्मा, सीमा सिंह, पारुल माहेश्वरी रही, जिनका सहयोग आचार्यों ने किया। इस दौरान विद्यालय अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, उपाध्यक्षा सुधा मजूमदार, प्रबंधक प्रमोद कुमार तिवारी, न्यू बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रविंद्र बंसल, लाला जगदीश प्रसाद कॉलेज अध्यक्ष ललित माहेश्वरी-मंजू महेश्वरी, अनिल गोपाल गर्ग व रेखा गर्ग के अलावा शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष राज सिंह, मनोज गोयल, नितिन जी सदस्य विश्व हिंदू परिषद, जयप्रकाश गर्ग, अनु अग्रवाल धर्मपत्नी (मंत्री कपिल देव अग्रवाल), ममता अग्रवाल मूलचंद रिजॉर्ट, राष्ट्रीय सेविका समिति की सभी पदाधिकारी व सदस्या बहनें व विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. हरीश कुमार ने सभी बच्चों को शुभाशीष प्रदान किया। वहीं विद्यालय की उपाध्यक्षा सुधा मजूमदार ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने सभी को कार्यक्रम की बधाई व धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भव्य कैडर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा

मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, विकास के विश्वास को मिला जनादेशः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त किया। इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मेयर व पार्षदों ने मनाया जश्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने मेयर किरण जैसल के कार्यालय पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी सड़कों को दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी सड़कों से क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal