मुजफ्फरनगर। खेलकूद में अपनी पहचान बनाने का सपना देखने वाली ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की खातिर खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से किया जाएगा, जिसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न खेलों के बारे में बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी 27 व 28 जनवरी को नगर मुख्यालय स्थित चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स सटेडियम में प्रात: 9 बजे से कराया जाएगा।
रविवार से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली ग्रामीण प्रतियोगिताओं में लंबीकूद, दौड़ व कुश्ती आदि पारंपरिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, वहीं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी व्यक्तिगत और टीम के साथ ही हिस्सा बन सकेंगे। इस संबंध में जिला युवा कल्याण एवं प्रा. वि. दल अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में ब्लॉक, जनपद, जोन एवं राज्य पर उत्तर प्रदेश, ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के सम्बन्ध में प्रदत्त मार्ग निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश, ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधाओं में आयोजन सम्पन्न कराये जाने के बाद जनपद स्तर पर उत्तर प्रदेश, ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 27 व 28 जनवरी को चौधरी चरण सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजन प्रात: 09 बजे से कराया जायेगा।

शुकतीर्थ में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर/शुक्रतीर्थ (रिपोर्टर)। विश्वकर्मा धर्मशाला शुकतीर्थ में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है। अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है। इसलिए कुंती ने भगवान से दुख मांगा जिससे भगवान का स्मरण बना






