खिली धूप पर मिली लोगों को शीतलहर से बड़ी राहत

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत में बुधवार से मौसम फिर से यू टर्न लेने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 जनवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से सोमवार व मंगलवार के लिए यूपी के 10 तराई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। हालांकि सोमवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी से जनपद में बड़ी राहत देखने को मिलेगी। इस बीच सुबह जल्दी मौसम साफ होने पर आसमान में सूरज निकला और धूप खिल उठी। दिनभर धूप खिलने से जहां बाजारों में रौनक दिखाई दी, वहीं शीतलहर न के बराबर होने के कारण लोग धूप में अधिक देर नहीं बैठ पाए। दिन का तापमान भी बढ़ता हुआ दिखा। धूप के खिलने पर ठंड से राहत पाने के लिए छोटे बच्चे व बुजुर्ग धूप में बैठे रहे।
सोमवार में यूपी के कुछ तराई जिलों को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप खिली। तपिश भरी धूप की वजह से जहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, वहीं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं इसके असर से कोहरे के घनत्व में कमी आई। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 22 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में हल्की बूंदाबांदी के आसार होने की संभावनाओं के साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की उम्मीद भी व्यक्त की। हालांकि, अन्य दिनों की तुलना में आज दृश्यता में सुधार काफी तेजी से हुआ। शीतलहर भी न के बराबर होने के कारण दोपहर के समय में धूप तेज होने के कारण लोग धूप में ज्यादा देर नहीं बैठ पाए। मौसम अच्छा होने पर बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। बाजारों में ग्राहक होने पर दुकानदारों के चेहरे खिले रहे। रविवार को भी सूरज काफी तेज रहा, जिससे तापमान बढ़ गया था। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में सोमवार को करीब 35 दिनों के बाद दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम में एकाएक बदलाव होने और दो दिनों के तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड हुई। दिल्ली व हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय होने और दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखी जिला कारागार की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal