मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता में हिन्द मजदूर किसान समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक मीडिया प्रवक्ता अमित सिंह के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि डिस्टलरी शराब कारोबारियों की ओर से मंदिर की जमीन पर जो कब्जा किया गया है उसके विरोध में 19 जनवरी में खान्नूपुर के ग्रामीणों द्वारा आयोजित की जाने वाली महापंचायत का हिन्द मजदूर किसान समिति समर्थन करती है।
बैठक में हिन्द मजदूर किसान समिति के मीडिया प्रवक्ता अमित ने बताया कि पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर झूठे मुकदमे कराना, दलित महिला का अपमान करना और मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों का साथ पूरी तरह से निंदनीय और घृणित कार्य है। उन्होंने ऐलान किया कि हिन्द मजदूर किसान समिति के मजदूर व किसान 19 जनवरी को ग्रामीणों द्वारा आयोजित महापंचायत का समर्थन कर यूपी सरकार को इस घटना के विरूद्ध संज्ञान लेने का आह्वान करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पदम सिंह, विकास, धीर सिंह, तपेन्द्र, प्रवीन, कुशल प्रधान, संजीव, रजत इत्यादि उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






