महालक्ष्मी एनक्लेव को जीरो वेस्ट कॉलोनी बनाने की पहल

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद एवं आईटीसी सुनहरा कल की ओर से नगर क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी एनक्लेव को जीरो वेस्ट कॉलोनी व प्लास्टिक फ्री कॉलोनी बनाए जाने को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर एक बैठक आयोजित की, जिसमें कॉलोनी की महिलाओं को घर से निकलने वाले कूड़े को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके पालिका के कूड़ा वाहन को देने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही कॉलोनी को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई। कॉलोनी की महिलाओं द्वारा वार्ड सभासद व नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इस बीच सफाई कर्मचारियों व माली की जरुरत को अवगत कराया। उनके द्वारा कर्मचारियों का प्रबंध किए जाने का अश्वासन दिया। उक्त बैठक में उपस्थित डोर टू डोर कलेक्शन कंपनी सैकेंड्री इंचार्ज कुलदीप पुंडीर ने प्रतिदिन कूड़ा वाहन कॉलोनी में प्रात: 8 बजे तक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। डॉ. अतुल ने बताया कि जल्द ही कॉलोनी के प्रत्येक घर को पालिका द्वारा होम कंपोस्टर उपलब्ध कराया जाएगा जिसके माध्यम से महिलाएं स्वयं घर पर ही घर से निकलने वाले गीले कूड़े से खाद बनाकर घर की बागवानी में प्रयोग करेंगी। वहीं गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को आईटीसी सुनहरा कल से दीपक सैनी द्वारा कॉलोनी की महिलाओं का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाली हानि के बारे में अवगत कराते हुए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न कर कॉलोनी को प्लास्टिक मुक्त कॉलोनी बनाने हेतु सभी से अनुरोध किया, जिसमें सभी ने अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान वार्ड सभासद पति ललित कुमार, चीफ योगेश कुमार, सफाई इंस्पेक्टर प्लक्षा मैनवाल, डीपीएम सुशील कुमार, एसबीएम लिपिक आकाशदीप, रुचि शर्मा आईटीसी मिशन सुनहरा कल से अंकित खन्ना व दीपक सैनी एवं महालक्ष्मी एनक्लेव कॉलोनी से रेणु, मंजू, अनिता, राजकुमारी, अर्चना, रश्मि, यशोदा आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal