खानुपुर मे मंदिर निर्माण को संतों ने लिया संकल्प

Share :

मोरना/मुजफ्फरनगर। खानूपुर गांव और मंसूरपुर डिस्टलरी प्रशासन के बीच चल रहे विवाद के बीच शुकतीर्थ मे साधु संतों ने शुक्रवार को पुन: पंचायत कर मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया है। इसके साथ महापंचायत की घोषणा को वापस लेने की प्रशासन द्वारा पूर्व में वायरल हुई वीडियो पर संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है।
खानूपुर गांव और मंसूरपुर डिस्टलरी प्रशासन के बीच चल रहे विवाद के बीच शुकतीर्थ में शुक्रवार को आयोजित पंचायत में संतों ने प्रदर्शन कर डिस्टलरी प्रशासन पर मंदिर की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है तथा 19 जनवरी को खानूपुर में होने वाली महापंचायत के लिए अपना उद्देश्य प्रकट किया है। पंचायत में महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने कहा कि सन 1960 में इस जमीन को कर्मचारियों ने चंदा एकत्र कर मंदिर और धर्मशाला के लिए खरीदा था। तभी से ग्राम पंचायत खानुपुर इसकी देखरेख कर रही थी। इस भूमि का बैनामा लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा सनातन धर्मशाला के नाम किया गया था, जो अभी उनके पास है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। डिस्टलरी प्रशासन जबरदस्ती प्रशासन से सांठगांठ कर मंदिर की जमीन को कब्जा कर करोडों में बेचने का प्रयास कर रहा है जिसे संत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश की योगी सरकार उद्देश्य के विपरीत जिले का भृष्ट प्रशासन कार्य कर रहा है। उस स्थान पर मंदिर बन कर रहेगा। साधु संतो व अन्य व्यक्तियों ने शुक्रवार की सुबह वायरल हुई एक वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है। शुक्रवार की सुबह वायरल वीडियो मे अजय कृष्ण शास्त्री ने बताया था की शुकतीर्थ के साधु संत 19 जनवरी की महापंचायत मे भाग नहीं लेगे वीडियो के वायरल होने के बाद साधू संतो मे रोष भड़क गया अजय कृष्ण शास्त्री ने इस प्रकरण से स्वयं को अलग कर लिया तो वहीं बड़ी संख्या मे इकट्ठा हुए संतो ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए खानुपुर महापंचायत मे जाने व मंदिर निर्माण का अपना संकल्प दोहराया इस दौरान साधु संतो मे भारी रोष दिखाई पड़ा। इस अवसर पर पत्थरपुरी महाराज, शंकरगिरि, विशेषपुरी, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, रामगिरि, सोमनाथ महाराज, भैयारामदास, मुरारी अवस्थी, ओमकार सिंह, लोकेशानन्द, जगदीशानंद, ब्रह्मचारी, बिन्नू राठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सावधान! मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती है जानलेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अब गर्मी के मौसम में रात को चैन की नींद सोने की हसरत मुश्किल में भी डाल सकती है। वर्तमान में घर-घर में प्रयोग किए जा रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से सावधान रहिए। कुछ ब्रांड की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में हानिकारक रसायन मिलाया जा रहा है। इसके नियमित उपयोग स्वास्थ्य के

विश्व के 5211 किलो वजनी विशाल पारद शिवलिंग की हरिद्वार में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के 5211 किलोग्राम वजनी विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। यह आयोजन

भाकियू चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसानों की वर्तमान समस्याओं, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसान हितों की

राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की महिला सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पुलिस विभाग से संबंधित एवं विभिन्न कल्याणकारी

जनसेवा टीम ने बदली अलीपुर श्मशान घाट की तस्वीर, श्रमदान से चल रहा सौंदर्यीकरण अभियान

बहादराबाद (रिपोर्टर)। अलीपुर गांव की जनसेवा टीम क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग करने के साथ-साथ टीम धार्मिक और समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी क्रम में गांव के जर्जर और

डी-फार्मा छात्र निकला नशीले इंजेक्शनों का तस्कर, बहादराबाद पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार/बहादराबाद (रिपोर्टर)। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal