डीआईओएस ने दिए केन्द्र व्यवस्थापकों को जरुरी टिप्स

Share :

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को लेकर डीएवी इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में डीआइओएस राजेश श्रीवास ने कहा कि सभी व्यवस्थापक अपने-अपने केंद्र पर फर्नीचर, वॉयस रिकॉर्डर युक्त कैमरे, हाई स्पीड नेटवर्क आदि की सुचारू व्यवस्था समय से पूर्व कर लें, ताकि जनपद स्तर पर सभी परीक्षा कक्षों, स्ट्रांग रूम आदि परीक्षा के दौरान आॅनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगे डीवीआर की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होनी चाहिए। प्रत्येक विद्यालय में परीक्षाओं के निर्बाध संचालन व निर्बाध वेबकास्टिंग हेतु विद्युत व्यवस्था को जनरेटर या इनवर्टर की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि परीक्षा की मानिटरिंग जिला स्तर के साथ साथ प्रदेश स्तर पर भी की जाती है। ऐसे में सभी केन्द्र व्यवस्थापकों से अपेक्षा की जाती है कि सभी बोर्ड द्वारा निर्गत सभी शासनादेशों का अक्षरश: पालन करें, जिससे बोर्ड परीक्षा संचालन व्यवस्थित व सुचारू रूप से हो सके। बैठक में एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने कहा कि इस वर्ष स्ट्रांग रूम में 3 डबल लॉक अलमारी रखनी होगी, जिनमें से एक अलमारी में हाईस्कूल के प्रश्न पत्र, दूसरी में इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षा पत्र रखे जाएंगे। तीसरी अलमारी में अवशेष प्रश्न पत्रों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश द्वार, परीक्षा कक्ष, स्ट्रांग रूम , पैकिंग रूम आदि सभी में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। बैठक में डीआईओएस राजेश श्रीवास ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की आईडी बनाने के कार्य को गति प्रदान करें। आईडी से संबंधित किसी भी जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 9634035623 पर व्हाट्स एप्प या कॉल कर संपर्क किया जा सकता है। इस बैठक में प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, कैप्टेन डॉ. प्रवीण चौधरी, समुद्र सेन, योगेश कुमार, राजेंद्र कुमार, दिनेश जैन, सुधीर त्यागी, जितेंद्र कुमार, आशुतोष सिंह, भारत शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रधानाचार्या सारिका जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज गैंडखाल में स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरी

यमकेश्वर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अटल उत्कर्ष इंटर कॉलेज, गैंडखाल (यमकेश्वर ब्लॉक) में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने गांव में प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाए

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal