डीएम ने किया 600 किलो वाट के सोलर प्लांट का शुभारम्भ

Share :

मुजफ्फरनगर। आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर एवं यूपी नेडा के संयुक्त तत्वावधान में मोरवेल ट्यूब्स प्रा. लि. बेगराजपुर में संपन्न बैठक में बतौर मुख्य अतिथि डीएम उमेश मिश्रा व सीडीओ संदीप भागिया उपस्थित रहे। इस दौरान डीएम और सीडीओ ने सयुंक्त रूप से मोरवेल ट्यूब्स प्रा. लि. में स्थापित 600 किलोवाट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया। यह परियोजना स्थानीय उद्यमी फकीर चंद मोगा, रजत मोगा और दिवांशु मोगा के प्रयासों से यहां स्थापित की गई है। आपने जिले में सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल करते हुए पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक प्रगति को एक नई दिशा दी है। डीएम ने प्रयास की सराहना करते हुए अन्य उद्योग पतियों को सौर ऊर्जा जैसे स्थायी व हरित ऊर्जा स्रोत अपनाने के लिए प्रेरित किया।


बैठक संचालन आईआईए के सचिव अमित जैन ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र जैस्मिन फौजदार, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता गुलशन गोयल, यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी भजन लाल सिंह, उमेश अग्रवाल और पॉल्यूशन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह, जेई संतोष कुमार आदि ने भाग लिया। यूपीनेडा अधिकारी भजन सिंह ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी। आईआईए के चेयरमैन पवन गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह परियोजना इंडस्ट्री के लिए एक मॉडल बनेगी और हमें स्वच्छ व स्थायी ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी। सौर ऊर्जा जैसे नवाचार उद्योगों की ऊर्जा लागत को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं। इस दौरान नवीन जैन, पंकज जैन, प्रीतुल जैन, अरविंद मित्तल, राहुल मित्तल, अमन गुप्ता, सुशील अग्रवाल, राज शाह, संदीप सिंह, आरके सैनी, आकाश कुमार, सागर वत्स, पंकज मोहन गर्ग, रवि जैन, नईम चांद, रविंद्र कुमार जैन, अपूर्व अग्रवाल, अनमोल गर्ग, तुषार जैन, सुयश जैन समेत अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सावधान! मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती है जानलेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अब गर्मी के मौसम में रात को चैन की नींद सोने की हसरत मुश्किल में भी डाल सकती है। वर्तमान में घर-घर में प्रयोग किए जा रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से सावधान रहिए। कुछ ब्रांड की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में हानिकारक रसायन मिलाया जा रहा है। इसके नियमित उपयोग स्वास्थ्य के

विश्व के 5211 किलो वजनी विशाल पारद शिवलिंग की हरिद्वार में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के 5211 किलोग्राम वजनी विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। यह आयोजन

भाकियू चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसानों की वर्तमान समस्याओं, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसान हितों की

राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की महिला सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पुलिस विभाग से संबंधित एवं विभिन्न कल्याणकारी

जनसेवा टीम ने बदली अलीपुर श्मशान घाट की तस्वीर, श्रमदान से चल रहा सौंदर्यीकरण अभियान

बहादराबाद (रिपोर्टर)। अलीपुर गांव की जनसेवा टीम क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग करने के साथ-साथ टीम धार्मिक और समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी क्रम में गांव के जर्जर और

डी-फार्मा छात्र निकला नशीले इंजेक्शनों का तस्कर, बहादराबाद पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार/बहादराबाद (रिपोर्टर)। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal