कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा कुश्ती कोच, भूख हड़ताल शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। किसान नेता स. जगजीत सिंह डल्लेवाल बीते 51 दिनों से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं, उनके समर्थन में देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन को और तेज करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह ने भी धरना शुरू कर दिया। डीएम कार्यालय पर उनके नेतृत्व में कुश्ती कोच ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।
कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने पर कुश्ती कोच जितेंद्र सिंह के समर्थन में इस दौरान आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक, विकास दीक्षित, संजीव बालियान, सनी कुमार, लाल सिंह, सनोज कुमार, टिंकू सिंह आदि ने अपना समर्थन दिया।
देश में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए बीते दिनों 111 किसानों ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की, जिनकी भूख हड़ताल 51वें दिन में प्रवेश कर गई है। हरियाणा में किसानों के बॉर्डर के करीब पहुंचने पर सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, कोई टकराव नहीं हुआ और किसान शांतिपूर्ण तरीके से धरना स्थल पर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal