मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में किसानों की समस्याओं के निदान को आयोजित किसान दिवस बिना किसानों की मौजूदगी के औपचारिकता बन कर रह गया। इस बीच अधिकारियों से कम पहुंचे फरियादियों को जिला पंचायत सभागार में समस्याओं को सुनने के साथ शासन की ओर से शुरू योजनाओं की जानकारी दी गई। किसान दिवस में पहली बार किसानों की कम उपस्थिति को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रही।

प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाला किसान दिवस दोपहर 12:30 बजे से किसानों के यहां पर न पहुंच पाने से औपचारिकता तक ही सिमट कर रह गया। इस बीच एसडीएम मुख्यालय संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए किसान दिवस में कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देने के साथ कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडेÞ विभागों की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम मुख्यालय संजय सिंह ने तमाम अधिकारियों को स्वयं संज्ञान लेकर शिकायतों का समय से निस्तारण कराने के निर्देशित किया तथा निस्तारण आख्या की प्रति जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने व हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान
हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष






