मुजफ्फरनगर। हाड़ कंपा देने वाली सर्द हवाओं व ठिठुरती ठंड के बीच जनपद में कोहरे का कहर अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को करीब दो सप्ताह के शीतकालीन अवकाश के बाद फिर से खुले स्कूलों में जनपद में फिर से कोहरा व ठंड बढ़ जाने से बच्चों को स्कूल जाने को जहां एक ओर विवश होना पड़ा, वहीं अभिभावकों को जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पसीने छूटे रहे। दिनभर अभिभावकों व बच्चों की ओर से शीत लहर के बीच छुट्टी की गुहार देर सायं डीएम उमेश मिश्रा ने स्वीकार कर ली और उनके आदेश पर बीएसए संदीप कुमार की ओर से अगले तीन दिनों के लिए कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों का अवकाश बढ़ा दिया है।
बीएसए संदीप कुमार की ओर से जारी आदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के सभी प्राथमिक स्कूलों के साथ मान्यता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त और सीबीएसई विद्यालयों में गुरूवार 16 जनवरी से आगामी 18 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। साथ ही बीएसए संदीप कुमार ने अपने जारी आदेश में शिक्षकों के लिए विद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य करते हुए इस कार्यकाल में अपने आधार पेंडेंसी कार्य पूर्ण करने के साथ डीबीटी संबंधित कार्य, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र कार्य आदि पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हंै।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






