बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई जनपद समेत यूपी में ठंड

Share :

मुजफ्फरनगर। पहाड़ों में जारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के साथ सर्द हवाओं के चलते शनिवार रात्रि के तापमान में हुई बढ़ोतरी और दिन के तापमान में धूप के अभाव में गिरा तापमान दिन छिपने के साथ लोगों को घरों की ओर भेजने में कामयाब रहा। हालांकि रविवार को जनपद में दिनभर आसमान में छाए रहे बादलों ने लोगों को खूब डराया, लेकिन बारिश न होने के कारण लोगों के साथ पशुधन ने भी राहत की सांस ली। मौसम विभाग की ओर से जारी दो दिनों के अलर्ट के बीत जाने पर वेस्ट यूपी के फिर से धूप निकलने की आस बनी है। रविवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस के साथ 3 एमएम की बारिश और 88 प्रतिशत गलन होने का दावा किया गया।
दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप व शीतलहर का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि रविवार को इस बीच जारी अलर्ट से सहमे लोगों ने जनपद में बारिश की आशंका के बीच आसमान में छाए बदरा के बीच ठिठुरन का अहसास किया। हालांकि इन दिनों कोहरा और शीतलहर के कारण ठंड से लोगों का बुरा हाल है। शीतलहर व कोहरे के कारण प्रतिदिन तापमान गिरता जा रहा है। ठंड ने जनपद को इस दौरान आगोश में ले लिया। मौसम के तेजी से बदलते दौर के बीच देश में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और इससे सटे हिमाचल प्रदेश के हिस्सों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम राजस्थान के प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व असम पर बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण श्रीलंका के पूर्वी तट व इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। 14 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर और मध्य राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई। हरियाणा के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति रही। वहीं वेस्ट यूपी-उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर व उत्तर प्रदेश के हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal