मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष चौ. नवीन राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का उद्देश्य भाकियू ने 14 जनवरी से 18 जनवरी तक प्रयागराज में होने वाले किसान कुंभ वार्षिक चिंतन शिविर हेतु प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में 15 जनवरी को जरुरत के अनुसार अधिक डिब्बे-कोच जोड़ने की मांग की, ताकि किसानों व अन्य यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
बता दें, भाकियू द्वारा प्रत्येक वर्ष वार्षिक अधिवेशन चिंतन शिविर का आयोजन प्रयागराज में किया जाता है। ज्ञापन के साथ मौखिक रूप से भी वार्तालाप कर भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने यह मांग स्टेशन अधीक्षक से की। स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने इस बीच भाकियू के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि व्यवस्था दुरूस्त की जायेगी और किसी को भी असुविधा नहीं होगी। इस दौरान मुख्य रूप से चौ. शक्ति सिंह, हरिओम त्यागी, अमित चौधरी, मनीष अहलावत, मदनपाल सिंह सहरावत, संजीव बालियान मांडी, कुलदीप सिरोही, विक्रांत चौधरी, सुभाष ककरान आदि उपस्थित रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






