ग्राम प्रधान पर सरकारी भूमि को कब्जाने का लगाया आरोप

Share :

मुजफ्फरनगर। बघरा परगना के तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव करवाड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सदर को सौंपे शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान पर अपने पद का इस बीच दुरूपयोग करने के साथ ही सरकारी भूमि पर कब्जा करने व तालाब की भूमि को खुर्द-बुर्द किए जाने के आरोप लगाए। उक्त ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के परिवार द्वारा तालाब की भूमि को मिट्टी से भरकर तालाब का अस्तित्व समाप्त किए जाने के आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ तालाब एवं खाद के गड्ढों को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग की।
जनपद के गांव करवाड़ा के अंकुल, हरेन्द्र, राजेन्द्र, सतेन्द्र एवं आशीष आदि दर्जनों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सदर निकिता शर्मा को सौंपे शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान पर अपने पद का दुरूपयोग करने के साथ ही गांव की सरकारी भूमि पर कब्जा करने व तालाब की भूमि को खुर्द-बुर्द किए जाने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि ग्राम प्रधान के परिवार द्वारा गांव में तालाब की करीब 0.2350 हैक्टेयर भूमि को जहां मिट्टी से भरकर तालाब का अस्तित्व समाप्त कर दिया है, वहीं खाद के गड्ढे व श्मशान की भूमि को भी अपनी कृषि भूमि के साथ बराबर करते हुए कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन से उक्त सभी दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ तालाब एवं खाद के गड्ढों को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के परिवार ने पूर्व में उक्त भूमि पर खड़े कीमती पेड़ों को काट लिया, जिसमें पुलिस को की गई शिकायत के आधार पर अभी तक कोई मुकदमा इन लोगों के विरुद्ध दर्ज नहीं किया गया है, जो ग्राम प्रधान के दबाव में राजनीतिक दखल के कारण हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal