भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में 36 दिग्गजोें ने ठोंका दावा

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी में भाजपा जिलाध्यक्ष के नामांकन की शुरू प्रक्रिया के बीच गुरूवार में गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पूरे दिन गहमा गहमी का माहौल देखने को मिला। इस दौरान जनपद का नेतृत्व पाने की खातिर भाजपा के वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ करीब 36 कार्यकर्ताओं ने अपने नामांकन प्रस्तुत करने के साथ ही जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना दावा पेश किया।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से जिला चुनाव अधिकारी पूरण लाल लोधी के समक्ष भाजपा के गांधीनगर पार्टी कार्यालय पर इस बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सत्यपाल पाल, महामंत्री विनीत कात्यायन, पंकज त्यागी, रोहित बाल्मीकि, सुनील दर्शन, उपाध्यक्ष शरद शर्मा, राकेश त्यागी, मनोज पंवार, ओमवीर चौहान, सचिन त्यागी, रविन्द्र बेनीवाल, सतीश खटीक, सुधीर खटीक, हरीश अहलावत, शिल्पी राज वत्स, रामकुमार सैनी, जगदीश पांचाल, मनोज राठी, नजर सिंह गुर्जर, अजय पुंडीर, रणबीर सिंह, संजय अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, राजीव सिंह, वीरपाल सहरावत, मनोज, यजवेन्द्र सिंह, संदीप त्यागी, राजबीर कश्यप, जितेन्द्र पाल, गजे सिंह जाटव, मनोज पाल, मदन कश्यप, मुकेश कश्यप आदि ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। वहीं दूसरी ओर गुरूवार को ही प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए नामांकन पत्रों को दाखिल कराने के लिए बुढ़ाना के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी, भाजपा मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, गीता जैन, सुशील त्यागी, रामकुमार सैनी शामिल रहे। नामांकन प्रक्र्रिया के बाद जिला चुनाव अधिकारी पूरण लाल लोधी ने बताया कि जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए इन सभी नामांकन पत्रों को प्रदेश कार्यालय लखनऊ भेजा जायेगा, जहां भाजपा जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी इन नामांकनों में पांच नामों का पैनल तैयार करेंगे, जिसके बाद उन नामों को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल व प्रदेश के चुनाव अधिकारी महेन्द्रनाथ पांडेय के समक्ष रखा जायेगा, तभी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष पर सही मायने में मुहर लग सकेगी।
बता दें, हाल ही में जनपद में भाजपा के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष पद की गुरूवार को सरगर्मी शुरू हो गई है। इन्हीं व्यवस्थाओं के बीच गुरूवार को 36 दिग्गजों के द्वारा की गई दावेदारी राजनीतिक क्षेत्र में नई इबादत लिखने की दिशा में आगे बढ़ेगी, इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई