महाकुंभ में ड्यूटी को परिवहन विभाग ने लगाया छुट्टी पर ब्रेक

Share :

मुजफ्फरनगर। महाकुंभ को लेकर शुरू हुई तैयारियों के बीच जनपद में सरकारी विभाग अलर्ट मोड़ पर हैं। योगी सरकार की पवित्र मंशा के बीच श्रद्धालुओं को महाकुंभ में शामिल करने के लिए परिवहन निगम ने कर्मचारियों की छुट्टी पर अब ब्रेक लगा दिया है। शासन के निर्देश पर 13 से 27 जनवरी के बीच अब मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करते हुए अधिकारियों ने कर्मचारियों को कोई अवकाश नहीं देने के निर्देश दिए हैं।
मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो में वर्तमान में कुल 270 चालक व 325 परिचालक और वर्कशाप में 21 कर्मचारी तैनात है। इसके साथ ही स्थानीय रोडवेज डिपो में 32 लिपिक तैनात है। इन सभी कर्मचारियों को अब महाकुंभ को लेकर रोडवेज डिपो एआरएम ने अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक रामसिंह वर्मा के आदेश के अनुपालन में सभी कर्मचारियों की 15 दिन के लिए छुट्टी रद्द की गई है। इस संबंध में मुख्यालय से एआरएम को पत्र जारी कर अवगत कराया है कि 13 जनवरी से 27 जनवरी के बीच किसी भी कर्मचारी का अवकाश मान्य नहीं होगा। ऐसे में महाकुंभ के मद्देनजर सभी कर्मचारी सतर्कता के साथ काम करेंगे। इस संबंध में एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि महाकुंभ को लेकर मुख्यालय से जारी पत्र में आदेश हैं कि 13 से 27 जनवरी के बीच में महाकुंभ को लेकर रोडवेज कर्मियों का अवकाश स्वीकृत ही नहीं होगा। महाकुंभ के दौरान मां गंगा में आस्था में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में सड़कों पर रहेंगे, जिसके कारण रोडवेज कर्मियों को इन 15 दिनों सतर्क रहकर कार्य करना होगा। डिपो से रोडवेज बसे रवाना होने से लेकर रास्ते में भी कर्मचारियों को चालक-परिचालकों से बात कर समय पर बसों को भेजने का काम करना होगा।

इन्होंने कहा-
मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो में वर्तमान में 42 अनुबंधित व 137 निगम की रोडवेज बसों का बेड़ा है, जो मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से संचालित हो रही हंै। महाकुंभ में लंबे रूट को कवर करने के लिए अपनी निगम की सभी बसों की फिटनेस के लिए वर्कशाप में बसों की सर्विस कर उन्हें फिट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई