किसान काट रहे जन सुविधा केंद्रों के चक्कर, वेबसाइट ठप्प

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ पाने वाले किसानों के लिए शासन की ओर से फार्मर रजिस्ट्री की डेड लाइन 20 जनवरी निर्धारित कर दी गई है। इस अवधि में यदि जनपद के पात्र किसान अपना पंजीकरण नहीं करा पायेंगे तो उनको सम्मान निधि के लाभ से वंचित कर दिया जायेगा। शाासन-प्रशासन के इन जारी आदेशों से किसानों के चेहरों पर चिंता बढ़ती दिखाई देने लगी है। हालांकि अफसरों का ध्यान फार्मर रजिस्ट्री के लिए दबाव तो बरकरार है, लेकिन जनपद में बीते कई दिनों से फामर्र रजिस्ट्री की वेबसाइट न चलने की ओर किसी का ध्यान नहीं। वहीं तमाम पात्र किसान इस समस्या से बचने की खातिर गांव व गांव से बाहर सर्द हवाओं व हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच जन सुविधा केन्द्रों के चक्कर काट कर ही थक चुकी है, इस समस्या से अधिकारी पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं, जो चिंता का विषय बनी हुई है।
फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जनपद के किसानों को जागरूक करने के लिए बुधवार को डीडी कृषि संतोष कुमार ने फिर से किसान सम्मान निधि योजना के पात्रों को आॅनलाइन रजिस्टेशन कराने की बात की है। डीडी कृषि ने बताया कि जिले के समस्त किसानों को केंद्र की एग्रीस्टैंक परियोजना के तहत सभी गांवों की अब जियो-रिफरेंस मैप तैयार करने, डिजिटल क्राप सर्वे के माध्यम से बोई गई फसलों के आॅनलाइन रिकार्ड को व्यवस्थित करने के बाद फार्मर रजिस्ट्री बनाई जानी है। ऐसे में अब फार्मर रजिस्ट्री में किसानों की सभी भूमियों के रिकार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा। इसके बाद किसानों का एक फार्मर आइडीयुक्त गोल्डन कार्ड बनेगा। इस गोल्डन कार्ड/फार्मर आइडी के आधार पर किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से अब लाभान्वित करना आसान होगा। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, क्षतिपूर्ति आंकलन एवं भुगतान की व्यवस्था सरल हो जाएगी। उन्होंने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से तय शुल्क देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हंै। इस हेतु किसान को अपने आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल एवं खतौनी की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने 20 जनवरी तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई जायेगी, उनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किश्त का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
उधर, गांव-देहात और कस्बों ही नहीं अपितु जनपद मुख्यालय पर संचालित जन सुविधा केन्द्र इस बीच फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले किसानों को वेबसाइट न चलने की बात कहते हुए वापस भेज रहे हैं। शासन-प्रशासन की इस ओर से उपेक्षा किसानों की परेशानी का कारण बन रही है, जिस पर जिम्मेदारों की चुप्पी किसान सम्मान निधि पाने वाले परिवार की परेशानी का बड़ा कारण बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई