अल्युमिनी मीट में जैन कन्या कॉलेज में स्टूडेंट्स ने मचाई धूम

Share :

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्रों के वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन, मुख्य अतिथि सत्या वर्मा पूर्व प्रधानाचार्या गांधी बालिका इंटर कॉलेज चरथावल एवं कार्यक्रम समन्वयक सविता वशिष्ठ ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मां सरस्वती की वंदना व विद्यालय गान के बाद कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सविता वशिष्ठ ने बताया कि पुरातन छात्रा एसोसिएशन इस वर्ष भी विभिन्न कार्य किए गए जिसमें आर्थिक कमजोर छात्राओं को फीस व पुस्तकेंं प्रदान की गई। छात्राओं की काउंसलिंग के साथ रोजगार मेला आयोजित किया, जिसमें छात्राओं का विभिन्न कम्पनियों में चयन हुआ और रोजगार मिला।


महिला सशक्तिकरण पर संपन्न कार्यक्रम में छात्राओं का संपूर्ण विकास हो इसके लिए पुरातन छात्र सदस्यों ने उनका मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय प्राचार्या ने पुरातन छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय की पुरातन छात्राएं महाविद्यालय के बीच पुल का निर्माण करती हैं। वह अपने अनुभव व सहयोग से नवीन छात्राओं के चरित्र का निर्माण करती हैं और उनका लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता प्रदान करती हैं। यही पुरातन छात्राएं महाविद्यालय का गौरव होती हैं। मुख्य अतिथि व पुरातन छात्र सत्या वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज छात्राओं के लिए एक उच्च स्थान रखता है और एक सुरक्षित स्थान रखता है जिसमें शिक्षा ग्रहण करके छात्राएं अपने भविष्य का निर्माण करती हैं। इस वर्ष पुरातन छात्र पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान महाविद्यालय के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव संजय जैन ने पुरातन छात्राओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके जीवन भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सचिव डॉ. सविता वशिष्ठ, डॉ. वर्चसा सैनी, डॉ. पारुल जैन, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. रेशु चौहान, प्रतिमा शर्मा कुमारी निधि सिंह, कुमारी मनीषा, कुमारी इल्मा, कुमारी अंजली शर्मा, कुमारी इनामा का सहयोग रहा। पुरातन छात्रा सम्मेलन में महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal