गुरू गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया

Share :

मुजफ्फरनगर। सिख समाज ने दशमेश पिता सरबंस दानी गुरू गोविंद सिंह जी महाराज का 359 वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव के साथ धूमधाम से मनाया। इस दौरान गुरूद्वारा में श्री गुरू ग्रंथ साहिब का दीवान सजाया गया और रागी जत्थों ने गुरूओं की महिमा का गुणगान किया।
श्री गुरू सिंह सभा द्वारा सरबंस दानी श्री गुरू गोविंद सिंह जी का 359 वां प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा निकट रोडवेज में मनाया गया। इस दौरान गांधी कॉलोनी स्थित श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान सरदार हरजीत सिंह गुराया और सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी की देखरेख में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। श्रीअखंड पाठ साहिब की समाप्ति प्रात: 9 बजे की गई। इसके बाद विशेष कीर्तन दरबार सजाया, जिसमें गुरूद्वारा रुड़की रोड व गुरूद्वारा नुमाइश कैंप के हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन किया और गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कीर्तन में साध संगत को निहाल किया। इसके पश्चात हेड ग्रंथी ज्ञानी जोगा सिंह व ज्ञानी हरजीत सिंह ने गुरू गोविंद सिंह के जीवन, उनके बलिदान तथा उनके पुत्रों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। ज्ञानी हरजीत सिंह ने बताया कि गुरू गोविंद सिंह जी का जन्म सन 1666 में पिता गुरू तेग बहादुर व माता गुजरी के घर पटना साहिब में हुआ था। गुरू गोविंद सिंह जी को सरबंस दानी कहा जाता है, क्योंकि गुरू गोविंद सिंह ने देश-धर्म के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था। गुरू गोविंद सिंह शहीद पिता के पुत्र और शहीद पुत्रों के पिता कहलाते हैं। उन्होंने 1699 में बैसाखी वाले दिन खालसा पंथ सजाया और पंज प्यारे की परंपरा की शुरूआत की। इसके पश्चात भाई दलेर सिंह हजूरी रागी गांधी कॉलोनी ने कीर्तन किया व विशेष तौर से बख्शीश सिंह हजूरी रागी जत्था श्रीदरबार साहिब अमृतसर से कीर्तन करने के लिए पधारे। उन्होंने बहुत रसमई कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान स. हरजीत सिंह गुराया ने संगतों का धन्यवाद करते हुए सभी को गुरू पर्व की बधाई दी। इस दौरान सांसद हरेन्द्र मलिक ने गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा रोडवेज पहुंच श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के दीवान के समक्ष मत्था टेका। मुख्य तौर से पधारे हुए प्रशासनिक व राजनीतिक लोगों का श्री गुरू सिंह सभा के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान सभी संगतों ने पंगत में बैठकर बड़ी श्रद्धा के साथ लंगर छका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal