आज शहरी क्षेत्र में एक पंडाल में एक-दूजे के होंगे 42 जोड़े

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर पालिका प्रशासन मंगलवार को शहरी क्षेत्र के 55 वार्डों में निवास करने वाले हिन्दू-मुस्लिम परिवारों की 42 कन्याओं की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का साक्षी बनेगा, जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। पालिका क्षेत्र के इन जोड़ों को नव वैवाहिक जीवन में मंगल प्रवेश कराने का जिम्मा समाज कल्याण विभाग ने लिया है। बारात के स्वागत में भोज से लेकर वरमाला और निकाह के तमाम बंदोबस्त विभाग के हाथों में रहेंगे। पालिका अधिकारी और कर्मचारी घराती व बाराती बनकर इन कन्याओं को विदा कराने का काम करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में दोनों मंत्री और चेयरपर्सन इन जोड़ों को सफल जीवन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सौगात के रूप में आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर मंगल आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ही नगरपालिका परिषद् स्तर से नगर क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह टाउनहाल में अपने बंदोबस्त में किया जाता रहा है। इस बार योजना के तहत शहरी क्षेत्र के 55 वार्डों से 42 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने जा रहे हंै, लेकिन तमाम व्यवस्था समाज कल्याण विभाग ने अपने हाथों में ली है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाली मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में 145 कन्याओं के परिजनों ने आवेदन किया था। इनकी जांच में से 42 कन्याओं के आवेदन स्वीकृत किए गए, इनमें 12 हिंदू और 30 मुस्लिम कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। इनका विवाह कराने के लिए मंगलवार को सनातन धर्म सभा भवन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद हरेन्द्र मलिक और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ विशिष्ट अतिथि डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ संदीप भागिया मौजूद रहेंगे।

इन्होंने कहा-
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जनपद को 1700 पात्र कन्याओं की शादियां कराने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए पात्रों का चयन किया जा चुका है और जनपद के नौ ब्लॉक में से 5 ब्लॉक में कार्यक्रम सम्पन्न कराये जा चुके हैं, इनमें से 400 जोड़ों की शादी कराने के साथ उन्हें योजना के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस योजना में एक विवाह पर सरकार द्वारा 51 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाती है। इसमें 35 हजार रुपये नगद दिए जाने के साथ ही 10 हजार रुपये कीमत का घरेलू सामान, जेवर व वस्त्र तथा 6 हजार रुपये खाना और अन्य व्यवस्था पर खर्च तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई